News Room Post

Karnataka Election 2023: अजान सुनते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया जैसा, कम ही लोग करते हैं ऐसा

Karnataka Election 2023: इस दौरान रैली में मौजूद लोगों को भी राहुल गांधी इशारा करते हुए चुप रहने के लिए भी कहते है। करीब 2 से 3 मिनट तक वो चुप रहते है। अब  सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही सभी दलों ने चुनावी प्रसार तेज कर दिया है। सत्तारूढ़ भाजपा से लेकर कांग्रेस, जेडीएस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी एक-दूसरे पर जुबानी वार करने से भी पीछे नहीं रह रही है। वहीं कर्नाटक चुनाव प्रसार के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है। जो कि चर्चा का केंद्र बन गया है। दरअसल राहुल गांधी तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वो अज़ान की आवाज सुनकर अपने भाषण को रोक देते है।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कर्नाटक की भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे थे। इस दौरान एक मस्जिद से अजान की आवाज आने लगती है।

हालांकि राहुल गांधी को अजान की आवाज का पता नहीं चलता। लेकिन बीच में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल उनको इस बात की जानकारी देते है। जिसके बाद राहुल गांधी अपना भाषण रोक देते हैं। इस दौरान रैली में मौजूद लोगों को भी राहुल गांधी इशारा करते हुए चुप रहने के लिए भी कहते है। करीब 2 से 3 मिनट तक वो चुप रहते है। अब  सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित को राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, पिछले तीन सालों में हजारों-करोड़ो रुपये चोरी किए गए है। इसीलिए अगले पांच सालों में हम आपका धन आपको देना चाहते है। जिन धन भाजपा ने चोरी किया। उतना धन हम सीधा आपकी जेब में डालना चाहते है। भाजपा ने जो चोरी की थी उसकी सबसे बड़ी चोट महिलाओं को लगी है। एक तरफ भाजपा ने भ्रष्टाचार किया। 40 प्रतिशत चोरी की और दूसरी तरफ महंगाई बढ़ाई। अपने मित्रों की मदद की और देश में महंगाई बढ़ा दी।

Exit mobile version