नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही सभी दलों ने चुनावी प्रसार तेज कर दिया है। सत्तारूढ़ भाजपा से लेकर कांग्रेस, जेडीएस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी एक-दूसरे पर जुबानी वार करने से भी पीछे नहीं रह रही है। वहीं कर्नाटक चुनाव प्रसार के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है। जो कि चर्चा का केंद्र बन गया है। दरअसल राहुल गांधी तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वो अज़ान की आवाज सुनकर अपने भाषण को रोक देते है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कर्नाटक की भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे थे। इस दौरान एक मस्जिद से अजान की आवाज आने लगती है।
हालांकि राहुल गांधी को अजान की आवाज का पता नहीं चलता। लेकिन बीच में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल उनको इस बात की जानकारी देते है। जिसके बाद राहुल गांधी अपना भाषण रोक देते हैं। इस दौरान रैली में मौजूद लोगों को भी राहुल गांधी इशारा करते हुए चुप रहने के लिए भी कहते है। करीब 2 से 3 मिनट तक वो चुप रहते है। अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
#WATCH कर्नाटक: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान अज़ान की आवाज सुनकर अपने भाषण को रोका। pic.twitter.com/Qu7N0IjbqO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2023
तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित को राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, पिछले तीन सालों में हजारों-करोड़ो रुपये चोरी किए गए है। इसीलिए अगले पांच सालों में हम आपका धन आपको देना चाहते है। जिन धन भाजपा ने चोरी किया। उतना धन हम सीधा आपकी जेब में डालना चाहते है। भाजपा ने जो चोरी की थी उसकी सबसे बड़ी चोट महिलाओं को लगी है। एक तरफ भाजपा ने भ्रष्टाचार किया। 40 प्रतिशत चोरी की और दूसरी तरफ महंगाई बढ़ाई। अपने मित्रों की मदद की और देश में महंगाई बढ़ा दी।
कर्नाटक से हमारा वादा..
?गृहलक्ष्मी: महिलाओं को ₹2,000/माह
?गृह ज्योति: 200 यूनिट फ्री बिजली
?महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा
?अन्न भाग्य: परिवार के हर सदस्य को 10 किलो चावल
?युवा निधि: दो साल तक ग्रेजुएट को ₹3,000 और डिप्लोमा होल्डर को ₹1,500/महीने: कर्नाटक के तुमकुर… pic.twitter.com/ykGDPjnYyv
— Congress (@INCIndia) May 1, 2023