News Room Post

राहुल गांधी की अपील- एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा में उठाएं आवाज

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को एक ट्वीट कर लोगों को लोकतंत्र की रक्षा के एकजुट होने की बात कही है। उन्होंने देश की जनता से एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाने की अपील की है। इसको लेकर राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर #SpeakUpForDemocracy हैशटैग के साथ इससे जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया है

इसके अलावा राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज़ से चलेगा. भाजपा के छल-कपट के षड्यंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।

बता दें कि राहुल गांधी ने #SpeakUpForDemocracy में ने राजस्थान प्रकरण पर फोकस किया है और आरोप लगाया है कि धनबल की बदौलत वहां कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। दो दिन पहले भी राहुल गांधी राजस्थान मामले पर ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप लगा चुके हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा था, ‘देश में संविधान और कानून का शासन है। सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं। राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षडयंत्र साफ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है। राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।’

राहुल गांधी अक्सर ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधते आ रहे हैं। अपने ट्वीट में वो वीडियो भी अपलोड कर रहे हैं, जिसमें मोदी सरकार व भाजपा नीतियों पर बात कर दिखाई पड़ते हैं। शनिवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कोरोना वायरस की आपदा और इसमें मुनाफा कमाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों से रेल का किराया वसूल कर कमाई की गई। हालांकि कुछ और फैक्ट्स ऐसे सामने आए कि राहुल गांधी का मुनाफा वाला दावा झूठा साबित हुआ।

Exit mobile version