News Room Post

वीडियो: किसान प्रदर्शन में इस महिला ‘नेता’ की गायब हुई सैंडल तो मोदी सरकार से करी ये मांग, देख आप भी हंस पड़ेंगे

farmer protest

नई दिल्ली। किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) सोमवार को लगातार 12वें दिन जारी है। किसान संगठनों की ओर से केंद्र सरकार द्वारा लागू तीन कृषि कानूनों (New Farm laws) के विरोध में किसान देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर 26 नवंबर से डटे हुए हैं और 8 दिसंबर (मंगलवार) को भारत बंद का आह्वान किया है। एक तरफ जहां विपक्षी पार्टियां किसान आंदोलन के बहाने लगातार राजनीति करने में जुटी हुई है। किसान आंदोलन के नाम राजनीतिक दलों का मकसद सिर्फ और सिर्फ केंद्र सरकार को बदनाम करना है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक महिला किसान नेता का वीडियो वायरल हो रहा है जिसके देखकर आप भी समझ जाएंगे कि किसान आंदोलन के नाम कुछ भी हो इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ केंद्र सरकार का विरोध करना है।

सोमवार को एक महिला किसान नेता कृषि बिल को विरोध करने पहुंची। लेकिन इस दौरान उनके साथ ऐसा कुछ हो गया। जिससे देखकर आप भी हंस पड़ेंगे। दरअसल खुद को किसान नेता बताने वाली ठाकुर गीता भाटी की सैंडल चोरी हो जाती है। लेकिन मजाक की बात ये है कि सैंडल चोरी का इल्जाम वह मोदी सरकार पर डाल देती है। यह वीडियो ग्रेटर नोएडा का बताया जा रहा है।

वीडियो में महिला कहती हैं, ‘मेरा नाम ठाकुर गीता भाटी है। किसान संघ की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। पुलिस प्रशासन और सरकार की साजिश के तहत मेरे पैरों की सैंडल छीन ली गई तांकि ये आगे की लड़ाई ना लड़ सके। लेकिन मैं नंगे पैर भी लडूंगी। मैं एफआईआर दर्ज कराऊंगी इन लोगों के खिलाफ। वैसे ही खाने को कुछ नहीं है। नंगे पैर चलते हैं और जैसे तैसे चलने के लिए चप्पल उपलब्ध कराए और वो छीन ली, अब उन्हें कौन देगा? ये सरकार मेरी सैंडल वापस दिलाए।’

Exit mobile version