News Room Post

Gujarat Election 2022: कांग्रेस को तगड़ा झटका, 10 बार विधायक रहे चुके इस दिग्गज ने थामा BJP का दामन

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लग चुका है। एक तरफ जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकले रहे है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेता एक के बाद एक पार्टी का साथ छोड़ रहे है। इसी क्रम में गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल मंगलवार को मोहन सिंह राठवा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है और अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। बताया जा रहा है कि छोटा उदयपुर से 10 बार से कांग्रेस से विधायक रह चुके मोहन सिंह राठवा पार्टी से खफा चल रहे थे। जिसके चलते उन्होंने लंबे वक्त तक कांग्रेस का हाथ छोड़कर भगवा पार्टी का दामन थाम लिया।

इससे पहले मोहन सिंह ने मई में ही चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था, तभी से यह कहा जा रहा था कि वो कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। गौरतलब है कि मोहन सिंह राठवा 11 बार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, जिसमें 10 बार उन्हें में चुनाव में जीत मिली है। इससे पहले उन्होंने पार्टी को झटका देते हुए गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को चिट्ठी लिखकर अपना त्याग पत्र भेजा था।

बता दें कि गुजरात में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले फेज के चुनाव एक दिसंबर होंगे, जबकि दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोटिंग होनी हैं और नतीजों की घोषणा आगामी 08 दिसंबर की जाएगी। गुजरात में इस बार विधानसभा दिलचस्प हो सकता है। भाजपा, कांग्रेस के साथ पहली बार आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में है।

Exit mobile version