News Room Post

मौत से सिर्फ 48 घण्टे दूर खड़े निर्भया के गुनहगार जमकर बक रहे गालियां!

नई दिल्ली। निर्भया के गुनहगार के होश फाख्ता हैं। जैसे-जैसे फांसी का वक्त नजदीक आ रहा है उनकी घबराहट बढ़ती जा रही है। निर्भया का गुनाहगार अक्षय अपशब्द बकने लगा है। अक्षय का जेल के बड़े अधिकारियों को गालियां देता है। उसे अपनी फांसी के जिम्मेदार दो ही अधिकारी मालूम होते हैं। उसे लगता है कि सुप्रीटेंडेंट और डीजी उसकी फांसी पर कोर्ट का साथ दे रहे है।

उसको हर पल डेथ वारंट का डर सता रहा है। उसे हमेशा यही लगता है कि उसका अंत करीब आ गया है। सीनियर अधिकारी हाथ में उसका डेथ वारंट लेकर आ रहे हैं। वह हमेशा बेचैन रहता है। इसी बेचैनी में अक्षय ज्यादातर समय जेल में ही घूमता रहता है।

निर्भया के गुनहगार पवन को भी पता है कि अब उसे कोई बचा नहीं सकता है। वह अब भगवान में सहारा ढूंढ रहा है। वह अपनी जिंदगी के आखिरी लम्हों में जमकर पूजा पाठ करने लगा है। पर जेल स्टाफ के साथ जमकर गाली गलौज करता है।

निर्भया का दोषी नंबर विनय चित्रकारी के सहारे वक्त बिताता है। उसने जेल की दीवारों पर भगवान हनुमान का शानदार चित्र उकेरा है। उसे भी लगता है कि जेल के अधिकारी उसकी फांसी चाहते हैं। वह डॉक्टरों को गालियां देता है।

निर्भया का गुनहगार मुकेश सबसे ज्यादा टेंशन में रहता है और वो किसी से बात भी नहीं करता है।

Exit mobile version