News Room Post

दिल्ली से भागकर हरियाणा में घुसे 1277 जमाती पहचाने गए, पासपोर्ट जब्त कार्यवाही शुरू

tablighi jamaat nizamuddin markaz

नई दिल्ली। दिल्ली से भागकर तबलीगी जमात के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हरियाणा में घुसे थे। मगर हरियाणा पुलिस ने समय रहते इनकी पहचान कर ली। अब इन्हें क्वारंटाइन करने का अभियान जोरों पर है। इस बारे में हरियाणा सरकार ने पीएमओ को सारी जानकारियां दे दी हैं।

शुरू में जो जानकारी सामने आई थी, उसके मुताबिक तकरीबन 25 जमाती हरियाणा में घुसे थे। मगर तफ्तीश में जो संख्या सामने आई, वो हैरान करने वाली थी। खुफिया विभाग की जांच में सामने आया कि हरियाणा में 1277 तबलीगी जमातियों ने एंट्री की है। ये सभी अलग-अलग जिलों की मस्जिदों में ठहरे थे।
इस जानकारी के बाद हरियाणा की पुलिस अलर्ट हो गई।

हरियाणा के गृह विभाग के पास आई जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार तक करीब 930 जमाती हरियाणा पहुंचे थे। मगर बाद में इनकी संख्या और अधिक हो गई। हरियाणा सरकार की ओर से पीएमओ को दी गई जानकारी के मुताबिक 1277 तबलीगी जमाती हरियाणा पहुंच चुके थे। इन 1277 जमातियों में से 725 को क्वारंटाइन किया गया है।

हरियाणा सरकार ने इन सभी तबलीगी जमातियों की पहचान कर ली और दो दिन के भीतर ही उन्हें धर लिया। सभी जमाती मस्जिदों में ही मिले। राज्य सरकार ने उन सभी को वहीं पर क्वारंटाइन कर दिया, जहां वह पाए गए हैं। हरियाणा सरकार जमाती तबलीगी के लोगों के कोरोना संक्रमण को लेकर खासी सतर्क है।

Exit mobile version