News Room Post

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के CM भगवंत मान की शादी में ये लोग होंगे शामिल, जानिए किन मेहमानों को भेजा गया है न्यौता

BHAGVANT MAAN

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। ये शादी राजधानी चंडीगढ़ में होगी। शादी में अजीज मित्रों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में भगवंत मान शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। जिस महिला के साथ भगवंत मान शादी (Wedding Ceremony) के बंधन में बंधने जा रहे हैं उनका नाम डॉ गुरप्रीत कौर (Dr Gurpreet Kaur) है। सीएम मान पिछले चार सालों से डॉ गुरप्रीत कौर से रिश्ते में हैं। इतना ही नहीं, डॉ गुपरपीत कौर की मान संग पारिवारिक ताल्लुकात भी हैं। इस शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज पंजाब जाएंगे। ये शादी समारोह सीएम आवास में ही होगा।

चुनिंदा लोगों को भेजा गया है न्योता

सूत्रों की मानें तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में किसी भी तरह की कोई तड़क-भड़क नहीं होगी।  शादी का समारोह बेहद निजी होगा जिसमें कुछ को छोड़कर सिर्फ परिवार के ही लोग शामिल रहेंगे। इस शादी के लिए गिने-चुने लोगों को ही न्योता भेजा गया है।

शादी में कौन-कौन होंगे शामिल?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) पहुंचे। इनके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) के कुछ नेता भी शादी समारोह में शामिल होंगे। इस शादी में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अरेंजमेंट संभालने का काम कर रहे हैं।

सीएम केजरीवाल के अलावा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भी इस शादी समारोह में शामिल होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक भगवंत मान अरेंज्ड मैरिज कर रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि उनकी मां और बहन ने डॉक्टर गुरप्रीत को उनके जीवनसाथी के तौर पर चुना है।

Exit mobile version