News Room Post

Salil Tripathi: पीएम मोदी को हटाने की चाह रखने वाले जॉर्ज सोरोस से लेखक सलिल त्रिपाठी के भी रिश्ते!, ट्विटर यूजर का दावा

पिछले दिनों आपको हमने अरबपति जॉर्ज सोरोस का एक वीडियो दिखाया था। इस वीडियो में जॉर्ज सोरोस कहते दिखे थे कि किसी भी हाल में भारत से मोदी सरकार को हटाना है। इसके बाद बीजेपी ने जॉर्ज सोरोस और उनके साथ काम करने वालों की नीयत पर सवाल उठाए थे। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को भी घेरा था।

salil tripathi writer

नई दिल्ली। पिछले दिनों आपको हमने अरबपति जॉर्ज सोरोस का एक वीडियो दिखाया था। इस वीडियो में जॉर्ज सोरोस कहते दिखे थे कि किसी भी हाल में भारत से मोदी सरकार को हटाना है। इसके बाद बीजेपी ने जॉर्ज सोरोस और उनके साथ काम करने वालों की नीयत पर सवाल उठाए थे। बीजेपी ने इस मामले में जमकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा था। बीते दिनों राहुल गांधी जब अमेरिका गए, तो वहां उन्होंने एक मीटिंग की थी। इस मीटिंग में सुनीता विश्वनाथ भी थीं। सुनीता को भी सोरोस का करीबी कहा जाता है। इस पर बीजेपी ने फिर सवाल उठाए। बीजेपी के सवालों पर लेखक सलिल त्रिपाठी ने पलटवार कर दावा किया था कि सुनीता विश्वनाथ का जॉर्ज सोरोस से कोई लेना-देना नहीं है। देखिए सलिल त्रिपाठी ने ट्विटर पर क्या लिखा था।

अब ‘OSINTवा’ नाम के ट्विटर यूजर का दावा है कि लेखक सलिल त्रिपाठी खुद जॉर्ज सोरोस के खेमे से जुड़े हुए हैं। ओसिन्टवा के मुताबिक सलिल त्रिपाठी ने अपने बारे में दुनिया से काफी कुछ छिपाया है। यूजर ने लिखा है कि सलिल त्रिपाठी खुद जॉर्ज सोरोस के शैडो इम्प्लोयी हैं। सोरोस के फंड वाले पेन इंटरनेशनल राइटर्स इन प्रिजन कमेटी के सलिल त्रिपाठी अध्यक्ष रहे हैं। ओसिन्टवा ने लिखा है कि कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव में साल 2021 से सलिल त्रिपाठी ब्रिटेन की एक्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य हैं। इस संगठन को भी 2017-18 में 466678 डॉलर का फंड मिला।

ओसिन्टवा नाम के यूजर ने आगे सलिल त्रिपाठी के बारे में दावा किया है कि वो ब्रिटेन में एमनेस्टी इंटरनेशनल में 1999 से 2006 तक रिसर्चर का काम कर चुके हैं। बता दें कि ब्रिटेन में एमनेस्टी से 51.72 करोड़ रुपए लेकर एफसीआरए कानून का उल्लंघन करने के कारण भारत में एमनेस्टी का एफसीआरए लाइसेंस 2020 में रद्द किया गया था। यूजर ने कहा है कि सलिल त्रिपाठी खुद और सुनीता विश्वनाथ के जॉर्ज सोरोस से रिश्ते को झुठलाने की कोशिश कर रहे हैं। अपने ट्वीट में यूजर ने सुनीता विश्वनाथ और जॉर्ज सोरोस के बीच रिश्ते होने का दावा करते हुए कई तथ्य भी दिए हैं।

Exit mobile version