News Room Post

UP ByPoll Election Results 2020 LIVE: यूपी की 7 विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी

yogi akhilesh maya sonia

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरु हो चुकी है। जारी है। इन नतीजों से यूपी की मौजूदा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यदि भाजपा विजयी होती है तो यह संदेश जरूर जाएगा कि लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से खुश हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के पास यह प्रदेश में अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका है। साथ ही बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय रहेगा।

लाइव अपडेट

5 सीटों पर भाजपा, एक सीट पर समाजवादी पार्टी और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।

7 सीटों में से 4 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।

7 विधानसभा सीटों में से दो पर भाजपा और एक पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।

यूपी की सात विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। बांगरमऊ, देवरिया सदर, घाटमपुर और बुलंदशहर में बीजेपी को बढ़त है। जबकि अमरोहा की नौगांवा और जौनपुर की मल्हानी सीट पर सपा आगे है।

टूंडला उपचुनाव में शुरुआती दो चरण की मतगणना पूरी हो गई है। यहां भाजपा के प्रेमपाल धनगर ने बढ़त बना रखी है। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी दूसरे और बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर हैं।

 

Exit mobile version