News Room Post

Hathras gangrape : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने किया रिहा, दिल्ली के लिए हुए रवाना

Hathras case update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पीड़िता की मौत के बाद उसका जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसको लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पीड़िता की मौत के बाद उसका जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसको लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले पर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इसी बीच दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने गुरुवार को हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान यहां पुलिस ने राहुल गांधी को जमीन पर धकेल दिया। राहुल गांधी को धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस दौरान राहुल ने पुलिस से यह सवाल भी पूछा कि आखिर उन्हें क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है। वो तो अकेले जाना चाहते हैं ऐसे में धारा 144 का भी उल्लंघन नहीं होगा। हालांकि यूपी ने उन्हें रिहा कर दिया है जिसके बाद वो प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली के लिए हुए रवाना हो गए हैं।

यूपी पुलिस ने छोड़ा राहुल और प्रियंका गांधी को

यूपी पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया जिसके बाद दोनों F-1 गेस्ट हाउस से निकले। इसका मतलब है कि यूपी पुलिस उन्हें समझाने में कामयाब हो गई। दोनों को सुरक्षा में दिल्ली ले जाया जा रहा है।

गुरुवार दोपहर दिल्ली से कुछ दूरी पर जब दोनों नेताओं का काफिला ग्रेटर नोएडा के करीब पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद राहुल और प्रियंका पैदल ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए रवाना हो गए।

झड़प के बाद राहुल गांधी यमुना एक्सप्रेस वे पर धरने पर बैठ गए थे। प्रियंका गांधी भी उनके साथ धरने पर बैठीं हुई थी। पुलिस ने अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया है। इस बीच एक कार्यकर्ता के सिर पर चोट भी लगी है और उसके सर से खून निकल रहा है।

अपडेट-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका के काफिले को यमुना एक्सप्रेसवे पर रोक दिया गया है। प्रशासन ने उन्हें आगे जाने की अनमति नहीं दी। दोनों अब हाथरस के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं। एक्सप्रेस वे से हाथरस की दूरी 142 किलोमीटर है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। गुरुवार को सुबह से दिल्ली के डीएनडी पर इस बात की अफवाह थी कि उन्हें डीएनडी बॉर्डर पार नहीं करने दिया जाएगा। लेकिन, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता डीएनडी बॉर्डर को पार कर हाथरस के लिए रवाना हो गए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी दस जनपथ से हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों नेताओं के साथ यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य नेता मौजूद हैं।

SIT ने शुरू की अपनी जांच

प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। गृह सचिव भगवान स्वरूप के नेतृत्व में बनी एसआईटी टीम ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। सात दिन के अंदर हर पहलू पर मंथन किया जाएगा और रिपोर्ट दी जाएगी।

वहीं, खबर है कि हाथरस पीड़िता का केस ‘निर्भया’ को इंसाफ दिलाने वालीं वकील सीमा कुशवाहा मुकदमा लड़ेंगी। सूत्रों के मुताबिक सीमा आज हाथरस जाकर पीड़ित परिवार से भी मुलाकात कर सकती हैं।

इससे पहले बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता के पिता से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बात की। मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ित के परिवार को 25 लाख मुआवजे की घोषणा की है।

Exit mobile version