News Room Post

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, PM मोदी, शाह समेत इन्होंने किया मतदान

Presidential Election 2022: इस चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय मानी जा रही है। बता दें कि 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी बना हुआ है। वहीं सिन्हा को महज 14 दलों का समर्थन के साथ करीब  3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।

नई दिल्ली। आज, 18 जुलाई को देश में 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। राष्ट्रपति के चुनाव के मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने यशवंत सिन्हा के नाम को आगे रखा है। तो वहींएनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर आगे रखा है। इस चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय मानी जा रही है। बता दें कि 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी बना हुआ है। वहीं सिन्हा को महज 14 दलों का समर्थन के साथ करीब  3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।

आज शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग 

पीएम मोदी ने मीडिया से बात करने के बाद संसद भवन जाकर राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोट डाला। मोदी के बाद अन्य सांसद भी एक-एक कर वोट डालते नजर आए। जबकि, तमाम सांसद लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। सबसे पहले वोट डालने वालों में एनडीए और द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने वाली पार्टियों के सांसद दिखे। वोटिंग आज शाम 5 बजे तक होगी।

यहां देखें किस-किस ने डाला वोट

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला।

ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और गिरीराज सिंह ने अपना वोट डाला।

राजस्थान: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य विधानसभा में अपना वोट डाला।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राष्ट्रपति पद के लिए चल रहे चुनाव में अपना वोट डाला।

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

तमिलनाडु: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में वोट डाला।

Exit mobile version