
नई दिल्ली। आज, 18 जुलाई को देश में 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। राष्ट्रपति के चुनाव के मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने यशवंत सिन्हा के नाम को आगे रखा है। तो वहीं, एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर आगे रखा है। इस चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय मानी जा रही है। बता दें कि 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी बना हुआ है। वहीं सिन्हा को महज 14 दलों का समर्थन के साथ करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।
आज शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग
पीएम मोदी ने मीडिया से बात करने के बाद संसद भवन जाकर राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोट डाला। मोदी के बाद अन्य सांसद भी एक-एक कर वोट डालते नजर आए। जबकि, तमाम सांसद लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। सबसे पहले वोट डालने वालों में एनडीए और द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने वाली पार्टियों के सांसद दिखे। वोटिंग आज शाम 5 बजे तक होगी।
यहां देखें किस-किस ने डाला वोट
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।#PresidentialElection pic.twitter.com/QV0YupZGB6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला। pic.twitter.com/KZITuhlddf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।
ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।#PresidentialElection pic.twitter.com/VTs1IGmtvp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।#PresidentialElection pic.twitter.com/XXxISmJM5e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और गिरीराज सिंह ने अपना वोट डाला।
दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और गिरीराज सिंह ने अपना वोट डाला।#PresidentialElection pic.twitter.com/r2vQH4GZHP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
राजस्थान: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य विधानसभा में अपना वोट डाला।
राजस्थान: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य विधानसभा में अपना वोट डाला। pic.twitter.com/pbITRvseUh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान किया।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान किया।#PresidentialElection pic.twitter.com/ZO1QjwdBua
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।#PresidentialElection pic.twitter.com/VTMC35k2oy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।
#WATCH उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।#PresidentialElection pic.twitter.com/mXmX0XpPlV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राष्ट्रपति पद के लिए चल रहे चुनाव में अपना वोट डाला।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राष्ट्रपति पद के लिए चल रहे चुनाव में अपना वोट डाला। pic.twitter.com/P00r9LsmiU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
#WATCH आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।#PresidentialElection pic.twitter.com/HAsyooCOk4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
तमिलनाडु: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में वोट डाला।
तमिलनाडु: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में वोट डाला।#PresidentialElection pic.twitter.com/JBw3LKZAke
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022