News Room Post

योगी सरकार को घेरने के चक्कर में खुद घिरी प्रियंका गांधी, लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक

वहीं, बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया है। साथ ही उन्होंने किसानों को बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है।

नई दिल्ली। सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल गई है। दरअसल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्विटर के जरिए निशाना साधा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में बारिश और ओले गिरने से गेहूं, मटर, आलू और तिलहन की हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। बारिश के साथ चली तेज हवा से अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सीतापुर और बाराबंकी में गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। वहीं, सुल्तानपुर में जहां दो लोगों की मौत हो गई।

वहीं, बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया है। साथ ही उन्होंने किसानों को बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है।

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, इन किसानों का दर्द सुनिए। ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई। कई किसानों की तो 80 फीसदी तक फसल बर्बाद हो गई है। यूपी की भाजपा सरकार को कोरे दावे करने की बजाय नुक़सान का पूरा आंकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।’

वहीं योगी सरकार को घेरने के चक्कर में प्रियंका गांधी खुद ही सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई। लोगों ने प्रियंका के बहाने कांग्रेस शासित राज्य को निशाने पर ले लिया। ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ट्विटर पर ट्रोल हुई हो। इससे पहले भी वह मौकों पर योगी सरकार को घेरने के चक्कर में खुद यूजर्स के निशाने पर आ चुकी है।

 

 

Exit mobile version