News Room Post

Home Remedies: क्या आपके चेहरे पर भी हैं ब्लैकहेड्स, इन 5 घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

health..

नई दिल्ली। धूप, धूल और कई तरह की गंदगियों के कारण चेहरा अपना निखार खोने लगता है। कई बार चेहरे में ब्लैकहेड्स की समस्या भी होने लगती है। ज्यादातर नाक पर ब्लैकहेड्स (Blackheads) अपनी जगह बना लेते हैं जिससे नाक काली तो दिखाई देती ही है साथ ही देखने में बुरी भी लगती है। जो लोग ऑफिस या बाहर काम करने जाते हैं उनके लिए ये शर्मिंदगी का कारण बनती है। इन्हें हटाना भी काफी मुश्किल होता है। अगर आप भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। जी हां, आप घर में मौजूद ही कई चीजों से इससे राहत पा सकते हैं। तो चलिए बताते हैं क्या हैं ये उपाय…

अंडा 

इसके लिए आपको एक कटोरी में अंडे की सफेदी लेनी है अब इसमें एक चम्मच शहद मिला दें। अब इस मिश्रण को उस जगह पर लगाए जहां ब्लैकहेड्स हैं। 15 से 20 मिनट इसे सूखने दें। अब हल्के गर्म पानी से इसे धो लें। हफ्ते में इसे दो बार इस्तेमाल करें आपको फायदा जरूर होगा।

बेकिंग सोडा 

एक चम्मच बेकिंग सोडा (Baking soda) में दो चम्मच पानी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें। इसे ब्लैकहेड्स की जगह पर लगाएं। 10-15 मिनट रखने के बाद इसे पानी से धो लें। ये एक्सफोलिएटर (Exfoliater) की तरह काम करता है और चेहरे से ऑयल को भी सोख लेता है।

ग्रीन टी 

एक चम्मच ग्रीन टी (Green Tea) की पत्तियों को लें। अब पानी के साथ मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। इससे भी आपकी समस्या दूर होगी।

केले का छिलका 

जिस जगह पर ब्लैकहेड्स हैं आप उसके ऊपर केले के छिलके का अंदर वाला हिस्सा रगड़े। इससे आपको फायदा मिलता है। ये ब्लैकहेड्स को कम करने में भी सहायक होता है।

हल्दी

हल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और ब्लैकहेड्स पर भी असरदार साबित होती है। हल्दी में जरूरत के मुताबिक नारियल का तेल मिलाएं अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और धो लें। आप इस उपाय को 2 से 3 बार लगाया जा सकता है।

Exit mobile version