News Room Post

भारत कभी भी कर सकता है हमला, डरे घबराए इमरान ने लगाई यूएन से गुहार

नई दिल्ली। इमरान खान बुरी तरह डरे हुए हैं। उनको डर है कि भारत-पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है। उन्होंने कहा है कि भारत के अंदर जो हालात है, जिस तरह प्रोटेस्ट हो रहें हैं, साथ ही अर्थव्यवस्था भी नीचे जा रही है, इसके बाद भारत हमारे लिए खतरनाक हो गया। इन लोगों ने पुलवामा के बाद हम पर जो हमला किया था, वो फिर से कर सकतें हैं, इन सबसे ध्यान भटकाने के लिए।

इमरान खान ने भारत के आर्मी चीफ के बयान का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि ये बात उनके नए आर्मी चीफ ने भी कही है कि संसद अगर नया रिजोल्यूशन पास कर दे तो हम आजाद कश्मीर भी ले लेगें।

इमरान खान इतना डरे हुए हैं कि उन्होंने अपनी फौजों को तैयार रहने का हुक्म भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि ये एक सीरियस धमकी है और पाकिस्तान में किसी भी समय हमला हो सकता है। इसलिए हमारी नेशनल सिक्योरिटी की टीम मीटिंग कर रही है।

इमरान संयुक्त राष्ट्र संघ से मदद की गुहार कर रहे हैं। इमरान खान ने कहा कि भारत एलओसी के पार लगातार फायरिंग करता है और स्थानीय लोगों को निशाना बनाता है। संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा परिषद को इस मामले दखल देने की जरूरत है।

 

Exit mobile version