newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारत कभी भी कर सकता है हमला, डरे घबराए इमरान ने लगाई यूएन से गुहार

इमरान खान बुरी तरह डरे हुए हैं। उनको डर है कि भारत-पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है। उन्होंने कहा है कि भारत के अंदर जो हालात है, जिस तरह प्रोटेस्ट हो रहें हैं, साथ ही अर्थव्यवस्था भी नीचे जा रही है, इसके बाद भारत हमारे लिए खतरनाक हो गया। इन लोगों ने पुलवामा के बाद हम पर जो हमला किया था, वो फिर से कर सकतें हैं, इन सबसे ध्यान भटकाने के लिए।

नई दिल्ली। इमरान खान बुरी तरह डरे हुए हैं। उनको डर है कि भारत-पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है। उन्होंने कहा है कि भारत के अंदर जो हालात है, जिस तरह प्रोटेस्ट हो रहें हैं, साथ ही अर्थव्यवस्था भी नीचे जा रही है, इसके बाद भारत हमारे लिए खतरनाक हो गया। इन लोगों ने पुलवामा के बाद हम पर जो हमला किया था, वो फिर से कर सकतें हैं, इन सबसे ध्यान भटकाने के लिए।

pm modi imran khan

इमरान खान ने भारत के आर्मी चीफ के बयान का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि ये बात उनके नए आर्मी चीफ ने भी कही है कि संसद अगर नया रिजोल्यूशन पास कर दे तो हम आजाद कश्मीर भी ले लेगें।

Imran Khan

इमरान खान इतना डरे हुए हैं कि उन्होंने अपनी फौजों को तैयार रहने का हुक्म भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि ये एक सीरियस धमकी है और पाकिस्तान में किसी भी समय हमला हो सकता है। इसलिए हमारी नेशनल सिक्योरिटी की टीम मीटिंग कर रही है।

Pakistan PM Imran Khan

इमरान संयुक्त राष्ट्र संघ से मदद की गुहार कर रहे हैं। इमरान खान ने कहा कि भारत एलओसी के पार लगातार फायरिंग करता है और स्थानीय लोगों को निशाना बनाता है। संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा परिषद को इस मामले दखल देने की जरूरत है।