News Room Post

अब अयोध्या के बाद नेपाल में भी विराजेंगे प्रभु श्रीराम, पीएम ओली ने दिया निर्देश

बता दें कि पिछले महीने ओली ने नेपाल के ठोरी के पास रहे अयोध्यापुरी में भगवान राम का जन्मस्थान होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि राम का असली जन्मस्थान नेपाल में ही है।

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर राम मंदिर का राग अलापना शुरू कर दिया है। दरअसल भगवान राम का जन्मस्थान नेपाल में होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री ओली ने अब देश में राम का भव्य मंदिर निर्माण का निर्देश दिया है। पिछले महीने ही ओली ने नेपाल के ठोरी के पास रहे अयोध्यापुरी में भगवान राम का जन्मस्थान होने का दावा किया था और राम का असली जन्मस्थान नेपाल में बताया था।

नेपाल की सरकारी समाचार एजेंसी राष्ट्रीय समाचार समिति के मुताबिक पीएम ओली ने फोन करके ठोरी और माडी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को काठमांडू बुलाकर बैठक कर भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ने ठोरी के पास रहे माडी नगरपालिका का नाम बदलकर अयोध्यापुरी रखने, आसपास के स्थानों का अधिग्रहण करने और भव्य राम मंदिर का निर्माण करने और राम सीता और लक्ष्मण की बड़ी प्रतिमा स्थापित करने को कहा है।

बता दें कि पिछले महीने ओली ने नेपाल के ठोरी के पास रहे अयोध्यापुरी में भगवान राम का जन्मस्थान होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि राम का असली जन्मस्थान नेपाल में ही है। भारत सांस्कृतिक अतिक्रमण करते हुए गलत तथ्य के आधार पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या को राम का असली जन्मस्थान बता रहा है।

प्रधानमंत्री ओली के इस बयान का भारत में जबरदस्त विरोध हुआ था। नेपाल में भी राजनीतिक दलों और आम जनता ने विरोध किया था। खुद ओली की पार्टी के नेताओं ने उनके बयान का विरोध किया था।

Exit mobile version