News Room Post

पाकिस्तान की हैक हुई वेबसाइट, दिखा संदेश लाहौर और कराची में बनेगा राम मंदिर

भारत के स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना संदेश पाकिस्तान की वेबसाइट्स (Pakistan Websites) पर भी दिखाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली। आज भारत अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है। लेकिन भारत के स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना संदेश पाकिस्तान की वेबसाइट्स (Pakistan Websites) पर भी दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ऐसा पाकिस्तानी लोगों ने नहीं बल्कि हैकरों ने किया है। पाकिस्तान की फातिमा जिन्नाह महिला विश्वविद्यालय समेत दूसरी साइट्स पर भारत का तिरंगा झंडा लहरा रहा है। यहां तक कि भगवान की राम की तस्वीर के साथ राम मंदिर निर्माण की बात भी दिखाई दे रही है।

पाकिस्तान की वेबसाइट peterco.com.pk को हैक कर लिया गया है। इसके होमपेज पर यह हरकत ‘इंडियन साइबर ट्रूप’ की बताई गई है। पेज पर सबसे ऊपर तिरंगे के साथ ‘सत्यमेव जयते’ भी लिखा है। उसके नीचे भारत का तिरंगा झंडा लेकर दौड़ते बच्चों की तस्वीर है और फिर ‘स्वतंत्रता दिवस की बधाई’ भी दी गई है।

खास बात यह है कि इस पेज पर भगवान राम (Lord Ram) की बड़ी सी तस्वीर दिख रही है और नीचे लाहौर और कराची में भी राम मंदिर बनाने की बात लिखी है। इसके नीचे देश के लिए शहीद होने वालों को सलाम किया गया है।

इसके अलावा फातिमा जिन्नाह विमिन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट भी हैक कर ली गई। उस पर भी ऐसी ही तस्वीरें नजर आ रही हैं। हालांकि, फिलहाल इसकी साइट खुल नहीं रही है।

Exit mobile version