News Room Post

Elon Musk On New York Times: एलन मस्क ने न्यूयॉर्क टाइम्स के झूठ की खोली पोल, सोशल मीडिया पर आए ऐसे Memes

elon musk

न्यूयॉर्क। अमेरिकी मीडिया पर आए दिन फर्जी खबरें और आंकड़े देने का आरोप लगता रहता है। भारत और मोदी सरकार के बारे में भी अमेरिका के कुछ अखबार लगातार दुष्प्रचार करते रहते हैं। अब तक इन अखबारों के समर्थक दावा करते थे कि जो भी छप रहा है, वो तथ्यों पर आधारित है। अब ऐसे ही एक अमेरिकी अखबार के फर्जीवाड़े का खुलासा ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने खुद किया है। फर्जी खबर के बारे में एलन मस्क के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और अमेरिकी मीडिया को फटकार लगा रहे हैं।

एलन मस्क ने अपने ट्वीटर हैंडल पर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस खबर की हेडलाइन में अखबार ने दावा किया है कि एलन मस्क ने अपने एक ट्वीट में फर्जी खबरें देने वाली एक वेबसाइट का लिंक साझा किया है। इस दावे के बाद एलन मस्क ने न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर का स्क्रीनशॉट लिया और उसे फर्जी करार दिया है। मस्क ने लिखा है कि ये फर्जी है, मैंने न्यूयॉर्क टाइम्स का कोई लिंक ट्वीट नहीं किया है। यानी एलन मस्क ने संकेतों में न्यूयॉर्क टाइम्स को ही फर्जी खबरें फैलाने वाला बता दिया है। देखिए एलन मस्क का ट्वीट।

मस्क की ओर से न्यूयॉर्क टाइम्स की फर्जी खबर का लिंक शेयर कर उसे निशाने पर लेने की सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स ने मस्क के ट्वीट पर कई मीम Memes भी शेयर किए हैं। इनमें से एक मीम में एलन मस्क को न्यूयॉर्क टाइम्स के ताबूत को कंधा देते दिखाया गया है। वहीं, एक यूजर ने कैमरे का ग्राफिक बनाकर उन अमेरिकी मीडिया कंपनियों के लोगो चस्पा किए हैं, जिनपर फर्जी खबरें देने का आरोप लगता रहता है। पढ़िए, लोगों ने न्यूयॉर्क टाइम्स के बारे में मस्क के ट्वीट पर क्या क्या लिखा…

Exit mobile version