newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Elon Musk On New York Times: एलन मस्क ने न्यूयॉर्क टाइम्स के झूठ की खोली पोल, सोशल मीडिया पर आए ऐसे Memes

अमेरिकी मीडिया पर आए दिन फर्जी खबरें और आंकड़े देने का आरोप लगता रहता है। भारत और मोदी सरकार के बारे में भी अमेरिका के कुछ अखबार दुष्प्रचार करते रहते हैं। इन अखबारों के समर्थक दावा करते थे कि जो भी छप रहा है, वो तथ्यों पर आधारित है। ऐसे ही एक अमेरिकी अखबार के फर्जीवाड़े का खुलासा एलन मस्क ने किया है।

न्यूयॉर्क। अमेरिकी मीडिया पर आए दिन फर्जी खबरें और आंकड़े देने का आरोप लगता रहता है। भारत और मोदी सरकार के बारे में भी अमेरिका के कुछ अखबार लगातार दुष्प्रचार करते रहते हैं। अब तक इन अखबारों के समर्थक दावा करते थे कि जो भी छप रहा है, वो तथ्यों पर आधारित है। अब ऐसे ही एक अमेरिकी अखबार के फर्जीवाड़े का खुलासा ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने खुद किया है। फर्जी खबर के बारे में एलन मस्क के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और अमेरिकी मीडिया को फटकार लगा रहे हैं।

the new york times building

एलन मस्क ने अपने ट्वीटर हैंडल पर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस खबर की हेडलाइन में अखबार ने दावा किया है कि एलन मस्क ने अपने एक ट्वीट में फर्जी खबरें देने वाली एक वेबसाइट का लिंक साझा किया है। इस दावे के बाद एलन मस्क ने न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर का स्क्रीनशॉट लिया और उसे फर्जी करार दिया है। मस्क ने लिखा है कि ये फर्जी है, मैंने न्यूयॉर्क टाइम्स का कोई लिंक ट्वीट नहीं किया है। यानी एलन मस्क ने संकेतों में न्यूयॉर्क टाइम्स को ही फर्जी खबरें फैलाने वाला बता दिया है। देखिए एलन मस्क का ट्वीट।

elon musk tweet on new york times fake news

मस्क की ओर से न्यूयॉर्क टाइम्स की फर्जी खबर का लिंक शेयर कर उसे निशाने पर लेने की सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स ने मस्क के ट्वीट पर कई मीम Memes भी शेयर किए हैं। इनमें से एक मीम में एलन मस्क को न्यूयॉर्क टाइम्स के ताबूत को कंधा देते दिखाया गया है। वहीं, एक यूजर ने कैमरे का ग्राफिक बनाकर उन अमेरिकी मीडिया कंपनियों के लोगो चस्पा किए हैं, जिनपर फर्जी खबरें देने का आरोप लगता रहता है। पढ़िए, लोगों ने न्यूयॉर्क टाइम्स के बारे में मस्क के ट्वीट पर क्या क्या लिखा…