News Room Post

Rahul Gandhi Files Nomination : राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन, प्रियंका को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म

Loksabha Election 2024 : अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने पर्चा दाखिल किया। इससे पहले उनके नामांकन जुलूस में प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद रहीं। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रियंका गांधी को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर कुछ ऐसा लिखा जिसने फिर चर्चाओं को हवा दे दी।

नई दिल्ली। कई दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज यूपी की रायबरेली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल कर दिया। राहुल गांधी के नामांकन के समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे। वहीं अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने पर्चा भरा। इसके साथ ही यूपी की इन दो वीआईपी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी के नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया।

इससे पहले ऐसी चर्चा थी कि राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां सोनिया की विरासत को संभालेंगी। लेकिन ऐन वक्त पर कांग्रेस ने राहुल को रायबरेली से प्रत्याशी घोषित कर दिया। वहीं इस मामले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश के सोशल मीडिया पोस्ट से प्रियंका गांधी को लेकर कुछ ऐसा लिखा जिससे एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>राहुल गांधी जी की रायबरेली से चुनाव लड़ने की खबर पर बहुत सारे लोगों की बहुत सारी राय हैं।<br><br>लेकिन वह राजनीति और शतरंज के मंजे हुए खिलाड़ी हैं। और सोच समझ कर दांव चलते हैं। ऐसा निर्णय पार्टी के नेतृत्व ने बहुत विचार विमर्श करके बड़ी रणनीति के तहत लिया है। इस निर्णय से BJP, उनके…</p>&mdash; Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) <a href=”https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1786281499521650895?ref_src=twsrc%5Etfw”>May 3, 2024</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

जयराम ने लिखा कि प्रियंका जी धुआँधार प्रचार कर रही हैं। इसीलिए यह ज़रूरी था कि उन्हें सिर्फ़ अपने चुनाव क्षेत्र तक सीमित ना रखा जाए। प्रियंका जी तो कोई भी उपचुनाव लड़कर सदन पहुँच जायेंगी। ऐसे में अब कयास ये लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी अगर रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में राहुल रायबरेली सीट छोड़ सकते हैं और यहां से उपचुनाव में प्रियंका को पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। इससे प्रियंका के लिए जमीन भी तैयार हो जाएगी।

वहीं इससे पहले अमेठी के कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के नामांकन जुलूस में प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं और आप उन्हें 40 साल से जानते हैं। वह अमेठी के मुद्दों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हम साथ मिलकर लड़ेंगे और किशोरी लाल शर्मा की जीत सुनिश्चित करेंगे।

Exit mobile version