News Room Post

Yoga Day Celebration: 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, देखिए भारत भर से सामने आई तस्वीरों में क्रेज

Yoga Day Celebration

नई दिल्ली। आज 21 जून को 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इन दौरान जहां एक ओर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर के देशों के 3000 राजनयिकों के साथ योगाभ्यास करेंगे। तो वहीं, भारत भर से भी इस योग दिवस से जुड़ी तस्वीरें सामने आ रही हैं। नीचे हम आपको दिखाने जा रहे हैं भारत के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई तस्वीरें जिसमें योग का क्रेज देखने को मिल रहा है।

लाइव अपडेट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया योग। 

नागपुर के यशवंत स्टेडियम में योग करते नजर आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

राजकोट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने किया जल योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करती पुंछ ब्रिगेड 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों के साथ योग में हाथ आजमाते दिखे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योग


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पैंगोंग त्सो में भारतीय सेना के जवानों ने योग किया।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने भी योगी दिवस को मनाया। योग करते हुए तस्वीर शेयर कर राजे ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कहा कि ये व्यक्ति के जीवन की अहम जरूरत है। इसके फायदे भी अनेकों हैं। आगे लोगों से अपील करते हुए राजे ने नियमित रूप से योग करने के लिए कहा है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी योग करते हुए नजर आईं। स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा इंडोर स्टेडियम में योग किया।

भारत-चीन सीमा के पास स्थित पैंगोंग त्सो पर योगा करते हुए नजर आए भारतीय जवान

गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग करते नजर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 

जबलपुर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया योग।

तमिलनाडु के रामेश्वरम में पानी के अंदर योग करते दिखे लोग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम में हुए शामिल।

भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने नोएडा में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर किया योग.

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर में योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बालासोर में योग करते दिखे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गोरखपुर में आयोजित योग कार्यक्रम में लिया भाग।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर INS विक्रांत पर योग करते हुए नजर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी-20 प्रतिनिधी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में योग करते दिखे। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुबरी में योग करते राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंबई में योग करते नजर आए राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।

Exit mobile version