News Room Post

सर्वे : बिहार के लोगों से पूछा गया पीएम के लिए मोदी या राहुल? जनता ने दिया ये जवाब

Rahul Gandhi PM Modi

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) की तारीखों का ऐलान होने के बाद से सभी राजनीतिक दलों ने चुनावों को लेकर तैयार तेज कर दी है। वहीं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग  न्यूज चैनलों ने सर्वे कर जनता का मूड जानने की कोशिश की है। इसी क्रम में टाइम्स नाउ और सी वोटर ने मिलकर सर्वे किया है। बता दें कि पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

इस सर्वे में लोगों का मूड जानने की कोशिश की गई है। लोगों ने जाना गया कि एनडीए सरकार से वो कितने संतुष्ट हैं। मोदी सरकार ने कोरोनावायरस को किस तरह संभाला है। अर्थव्यवस्था को उभारने के लिए मोदी सरकार क्या कर रही है। जनता से मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम को लेकर सवाल भी पूछे गए।   लोगों से पूछा गया कि एनडीए सरकार के प्रदर्शन से आप कितने संतुष्ट हैं? 36.27% लोगों ने कहा कि बहुत संतुष्ट हैं। 31.86% कुछ हद तक संतुष्ट हैं, जबकि 31.58% बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।

इसके अलावा लोगों से दूसरा सवाल पूछा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रदर्शन से आप कितने संतुष्ट हैं? इसके जवाब में 43.89% ने कहा कि वे बहुत संतुष्ट हैं। जबकि 31.16% कुछ हद तक संतुष्ट हैं और 24.95% संतुष्ट नहीं हैं।

लोगों से एक और सवाल किया गया कि अगर आपको मौका दिया जाए कि आप नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में से किसे चुनेंगे? इसके जवाब में 66.07% लोगों ने पीएम मोदी का चुनाव किया, राहुल गांधी को 23.73% लोगों ने चुना और 5.93% ने दोनों को नहीं चुना।

 

Exit mobile version