News Room Post

पूरे देश में मनाया गया ‘असत्य पर सत्य’ की जीत का जश्न, दिल्ली से लेकर पंजाब तक धूं-धूं कर जल उठा रावण का पुतला

नई दिल्ली। विजयादशमी के मौके पर राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार तक विभिन्न राज्यों में ‘असत्य पर सत्य’ की जीत के रूप में रावण का पुतला दहन किया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रकाश में आई हैं। जहां पंजाब के अमृतसर में रावण का पुतला दहन किया गया तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी पटना के गांधी मैदान में भी पुतला दहन किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रावण का पुतला दहन किया गया। हालांकि, कई जगहों पर हल्की बारिश होने की वजह से रावण दहन में खलल हुई, लेकिन अंत में सबकुछ दुरूस्त हो गया। वहीं, इस मौके पर लोगों का भारी हुजूम भी देखने को मिला। बता दें कि सुबह से राजधानी दिल्ली समेत लखनऊ में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका था, जिसकी वजह से रावण दहन में खलल पैदा हुआ। हालांकि, बाद में बारिश में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद हालात दुरूस्त हुए, तो रावण दहन की प्रक्रिया शुरू की गई।

इसके अलावा विजयादशमी के मौके पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने आवास पर पूजा अर्चना भी की। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अपने आवास में पूजा अर्चना की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दी।

इन सभी गतिविधियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियों में है। अब ऐसे में बतौर पाठक आपका इस पूरे मसले पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश- दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version