दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अयोध्या में आयोजित राम मंदिर के निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन अनुष्ठान के लिए देशवासियों को बधाई दी। भूमि पूजन के लिए उन्होंने देशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी।
उनका कहना है कि भगवान राम के आशीर्वाद से भूखमरी, अशिक्षा और गरीबी से भारत को मुक्ति मिले और यह एक शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरे।
भूमि पूजन के मौक़े पर पूरे देश को बधाई
भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और ग़रीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे।
जय श्री राम! जय बजरंग बली!
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 5, 2020
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “भूमि पूजन के मौके पर पूरे देश को बधाई। भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और गरीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे। जय श्री राम! जय बजरंग बली!”