News Room Post

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से कांग्रेस ने बनाई दूरी, सोनिया गांधी और खड़गे नहीं जाएंगे अयोध्या, ठुकराया निमंत्रण

नई दिल्ली। एक तरफ जहां अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। पीएम नरेंद्र मोदी इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे। वहीं दूसरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से कांग्रेस पार्टी ने दूरी बना ली है। 22 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी अयोध्या नहीं जाएंगे। इसके अलावा अधीर रंजन चौधरी में भी रामनगरी नहीं जाएंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने औपचारिक बयान जारी करते हुए दी है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा को आरएसएस और भाजपा का इवेंट बताते हुए न्योता अस्वीकार कर दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस ने राम मंदिर का राजनीतिकरण का आरोप लगाया है।

कांग्रेस का बयान

कांग्रेस ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा, ”पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय की अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला। भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते है। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है। लेकिन भाजपा और RSS ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है।”

आगे बयान में लिखा, ”स्पष्ट है कि अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। 2019 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्वीकार करते हुए एवं लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी भाजपा और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते है।”

पीएम समेत कई दिग्गज हस्तियां होगी शामिल-

बता दें कि राम भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 7 हजार लोग शामिल होंगे। इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड, खेल और उद्योगपति अयोध्या आएंगे।

Exit mobile version