News Room Post

कन्हैया पर देशद्रोह का मुकदमा चलाये जाने का चिदंबरम ने किया विरोध, तो जनता ने ऐसे सिखाया सबक

नई  दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविधालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाये जाने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ट्विटर के जरिए अपना विरोध जताया है। हालांकि पी चिदंबरम को कन्हैया कुमार का समर्थन करना महंगा पड़ा गया, और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी जमकर खिचाई कर डाली।

दिल्ली सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए चिदंबरम ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि राजद्रोह कानून के बारे में केंद्र सरकार की तरह ही दिल्ली सरकार की भी समझ कम है। मैं भारतीय दंड सहिंता(आईपीसी) की धारा 124ए और 120बी के तहत कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ राजद्रोह का केस चलाने की मंजूरी देने का कड़ा विरोध करता हूं।

वहीं कन्हैया कुमार का समर्थन करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम को लोगोंं ने ट्विटर के जरिए जमकर खरी खोटी सुना डाली। आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कन्हैया पर राजद्रोह का केस चलाने की मंजूरी दे दी है।

क्या है मामला?

आपको बता दें कि जेएनयू में नारेबाजी का वीडियो 9 फरवरी 2016 को सामने आया था, जिसमें कथित रूप से देश विरोधी नारे लगाए गए थे। वीडियो सामने आने के बाद छात्र संघ के तत्कालीन अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली सरकार से इसके लिए अनुमति नहीं मिलने की जानकारी दी थी।

Exit mobile version