News Room Post

मुजफ्फरनगर में सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- मोदी जी ने संसद में उड़ाया किसान आंदोलन का मजाक

Priyanka Gandhi mujaffarnagar PIC

नई दिल्ली। शनिवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, “90 दिनों से लाखों किसान बॉर्डर पर शांति से बैठकर संघर्ष कर रहे हैं, 215 किसान शहीद हुए। बॉर्डर को ऐसा बनाया गया जैसे देश की सीमा हो। किसानों को देशद्रोही, आतंकवादी, परजीवी, आंदोलनजीवी कहा गया। मेरा मनाना है कि हमारे देश का हृदय किसान है।” प्रियंका गांधी ने इस महापंचायत में कहा कि, “मोदी जी ने आपके सामने आकर हर चुनाव में ये वादा किया था कि गन्ने का भुगतान आपको दिया जाएगा। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या आपको मिला? उन्होंने कहा था कि आपकी आमदनी दोगुनी होगी। क्या आपकी आमदनी दोगुनी हुई?”

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने देश की संसद में किसान आंदोलन का मजाक उड़ाया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले किसानों का अपमान किया गया। जो किसान अपने बेटों को देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर भेजता है उन्हें अपमानित किया गया। उन्हें देशद्रोही कहा गया, उन्हें आतंकी कहा गया। पीएम मोदी जी ने पूरे संसद में किसान आंदोलन का मजाक उड़ाया। किसानों को परजीवी कहा।

उन्होंने कहा कि हर नेता को अहसास होना चाहिए की जनता उस पर अहसान कर करती है, मुझे इसका पूरा अहसास है। गंभीर आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, आंदोलन के दौरान जब किसान नेता राकेश टिकैत की आंखों में आंसू थे, तब पीएम मोदी मुस्करा रहे थे। प्रधानमंत्री ने गन्ना के बकाये के भुगतान का वादा किया था। पीएम ने किसानों की आमदनी दोगुना करने का वादा किया था। आमदनी बढ़ी क्या?

Exit mobile version