News Room Post

Gujarat Assembly Election 2022 Results: नतीजों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान, कहा-यह आश्चर्य की बात…

Gujarat Assembly Election 2022 Results: इसी बीच गुजरात चुनाव के रुझानों में भाजपा को बंपर सीटें मिलने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। राजनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ''प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता का बहुत बड़ा विश्वास है। हमारे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है, हम इससे अचंभित नहीं है।''

Rajnath Singh

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे है। एक तरफ जहां गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) रिकॉर्ड तोड़ जीत के साथ सत्ता पर काबिज होते दिखाई दे रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी (BJP) साल 2017 के चुनाव से भी बेहद खराब प्रदर्शन करते दिखाई दे रही है। जबकि पहली बार चुनावी मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। बता दें कि 182 वाली विधानसभा सीटों में से भाजपा को 152 आगे चल रही  है, वहीं कांग्रेस पार्टी 18 सीटों पर, आम आदमी पार्टी 07, अन्य 06 सीट पर आगे चल रही है। लगभग तस्वीर साफ हो चुकी है कि भाजपा की आंधी के सामने विपक्ष दूर-दूर तक टिकते हुए नहीं दिखाई दे रही है।

वहीं गुजरात में मिली बंपर जीत को लेकर भाजपा के खेमे में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा के दफ्तर में खुशी का माहौल है, कार्यकर्ता ढ़ोल नगाड़े के साथ जश्न मना रहे है।

इसी बीच गुजरात चुनाव के रुझानों में भाजपा को बंपर सीटें मिलने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। राजनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ”प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता का बहुत बड़ा विश्वास है। हमारे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है, हम इससे अचंभित नहीं है।”

गुजरात चुनाव के रूझान पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”मॉडल ऑफ गुजरात को लोगों ने स्वीकार किया है और इस मॉडल को देश में भी अब लोग स्वीकार कर रहे हैं। यह एक रिकॉर्ड इतिहास में से एक है, मैं इसके लिए जनता को धन्यवाद करता हूं।”

गौरतलब है कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में 99 सीटें आई थी, वहीं कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी।

Exit mobile version