News Room Post

दिग्विजय सिंह बोले- ‘लोकतंत्र बचाओ’, लेकिन जाने-अनजाने भाजपा को ‘मजबूत’ और अपनी पार्टी को बता दिया ‘कमजोर’

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने एक बयान की वजह से फिर से ट्रोल हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह जाने-अनजाने में कांग्रेस को कमजोर और भाजपा को मजबूत बता बैठे हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ रहा है।

गुरुवार की सुबह दिग्विजय सिंह ने अपने एक ट्वीट में लोकतंत्र बचाने की अपील करते हुए कहा कि, “कमजोर सरकार है और मज़बूत विपक्ष है तो लोकतंत्र बच सकता है पर यदि मज़बूत सरकार और कमजोर विपक्ष है तो लोकतंत्र लंबे समय तक नहीं बच सकता। लोकतंत्र बचाओ।” यहां गौर देने वाली बात है कि मध्य प्रदेश और केंद्र दोनों में भाजपा की सरकार है तथा कांग्रेस विपक्ष का हिस्सा है।

ऐसे में सरकार को मजबूत बताने और विपक्ष का कमजोर बताने के साथ ही दिग्विजय सिंह(Digvijay Singh) ने एक प्रकार से भाजपा(BJP) को मजबूत और कांग्रेस(Congress) को कमजोर बता दिया है।अब जिस तरह से दिग्विजय सिंह खुले मंच पर कांग्रेस को कमजोर बता रहे हैं जाहिर है कि इससे कांग्रेस के ग्राउंड लेवल वर्कर्स के मनोबल पर असर पड़ेगा, जो कांग्रेस को पार्टी के तौर पर भारी भी पड़ सकता है।

देखिए दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर किस तरह के रिप्लाई आए..

Exit mobile version