नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों में फैले भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी आज से घर-घर जाकर लोगों को इस कानून को समझाने का काम शुरु किया है।जिसकी शुरुआत आज से अमित शाह ने कर दी है। बता दें, 10 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत भाजपा के मंत्री और नेता देश के 3 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे और अपनी बात रखेंगे।
दरअसल दिल्ली में आगामी चुनावों को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के डोर टू डोर कैंपेन में हिस्सा लिया। इस दौरान वह लाजपत नगर पहुंचे।
जहां उन्होंने भाजपा कैंपेन में हिस्सा लेते हुए डोर टू डोर पंफलेट बांटे। इन पंफलेट के जरिए उन्होंने लोगों को नागरिकता कानून के बारे में जानकारी दी है। आपको बता दें कि अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि लोगों में सीएए को लेकर भ्रम पैदा किया जा रहा है। उनका कहना है कि लोगों को गलत जानकारी देकर उन्हें भड़काया जा रहा है। इसके चलते उन्होंने यह कम्पेन शुरू किया है। जिसके जरिए वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं।