नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि संबंधी कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को दिल्ली सीमा स्थित जारी आंदोलन का 12वां दिन है और मंगलवार को किसानों ने भारत बंद बुलाया है। वहीं किसानों के समर्थन में कई राजनीतिक दल आ गए हैं। कांग्रेस, बसपा, शिवसेना, एनसीपी, आम आदमी पार्टी समेत देश के तमाम विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है।
अपडेट-
सोमवार को केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए भारत बंद के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना और कोई भी अप्रिय घटना न होने देने के लिए राज्यों को निर्देशित किया गया है।
सोमवार को कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी कृषि कानूनों के विरोध में अपना अवॉर्ड वापस करने राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने निकले। हालांकि, इन सभी को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। पूर्व रेसलर करतार सिंह ने बताया, “आज हम राष्ट्रपति जी को अपने सारे अवार्ड वापस करने जा रहे हैं और उनसे अनुरोध करेंगे कि कृषि कानून को वापस लें।”
Delhi Police stop sportspersons who were marching towards Rashtrapati Bhavan to return their awards to the President in protest against the new farm laws. Wrestler Kartar Singh says, “30 sportspersons from Punjab and some others want to return their award”. pic.twitter.com/tnzMLKs35J
— ANI (@ANI) December 7, 2020
वहीं किसानों के समर्थन में पंजाबी के मशहूर कवि सुरजीत पातर ने भी पद्म पुरस्कार वापस लौटाने का ऐलान किया है। पातर ने कहा कि, मैं दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ केंद्र सरकार के व्यवहार से आहत हूं। बार-बार प्रयासों के बावजूद अब तक किसानों के लिए कोई निर्णायक उम्मीद नहीं बन पाई है। इसी वजह से किसानों के समर्थन में मैं अपना पद्म श्री पुरस्कार वापस कर रहा हूं।
यूपी के सीएम योगी ने किसान आंदोलन और आप पार्टी के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसानों के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए है। साथ ही उन्होंने कहा कि नए कानूनों का AAP सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया था। अब भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं।
Some political parties are trying to spoil the atmosphere, especially the present stand taken by them on model APMC Act shows their double standards: Chief Minister Yogi Adityanath #FarmLaws pic.twitter.com/8kP8nMN86Y
— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2020
नोएडा में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए एक व्यक्ति ने भैंस के आगे बीन बजाई।
#WATCH | नोएडा: कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए एक व्यक्ति ने भैंस के आगे बीन बजाई। #FarmersProtest pic.twitter.com/h8PdluagHj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज हम विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस, NCP और उनके सहयोगी दलों के शर्मनाक दोहरे चरित्र को देश के सामने बताने आए हैं। आज जब इनका राजनीतिक वजूद खत्म हो रहा है तो अपना वजूद बचाने के लिए ये किसी भी विरोधी आंदोलन में शामिल हो जाते। किसान आंदोलन के नेताओं ने साफ-साफ कहा है कि राजनीतिक लोग हमारे मंच पर नहीं आएं। हम उनकी इन भावनाओं का सम्मान करते हैं। लेकिन ये सभी कूद रहे हैं, क्योंकि इन्हें भाजपा और नरेन्द्र मोदी का विरोध करने का एक और मौका मिल रहा है।
किसान आंदोलन के नेताओं ने साफ-साफ कहा है कि राजनीतिक लोग हमारे मंच पर नहीं आएं। हम उनकी इन भावनाओं का सम्मान करते हैं। लेकिन ये सभी कूद रहे हैं, क्योंकि इन्हें भाजपा और नरेन्द्र मोदी का विरोध करने का एक और मौका मिल रहा है: रविशंकर प्रसाद #FarmersProtest https://t.co/PkdgocXRTc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव लखनऊ में हिरासत में लिए गए हैं। बता दें कि आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव किसान यात्रा की शुरुआत कर रहे थें लेकिन लखनऊ में उन्हें घर के पास ही रोका जा रहा है। उनका कहनै है कि उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। तमाम विरोध के बावजूद अखिलेश यादव कन्नौज के लिए पैदल ही रवाना हुए। जहां उन्हें रोका गया, इसके विरोध में अब वो बीच सड़क में धरने पर बैठ गए हैं।
Lucknow: Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav and party workers stage a sit-in protest after their vehicles were stopped by Police.
He was scheduled to visit Kannauj to stage a demonstration in support of farmers, agitating against Centre’s #FarmLaws pic.twitter.com/FgeCnDe1U8
— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2020
हापुड़ में सोमवार सुबह कृषि कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने की तैयारी में जुटे समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी फ्रीगंज रोड पर कचहरी के बाहर से हुई। इसके बाद जब बस में भरकर सपा कार्यकर्ताओं को ले जाने लगे तो जमकर नारेबाजी हुई।
पंजाब के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अमृतसर में अकाल तख्त पर किसान कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में अरदास (प्रार्थना) आयोजित की।
पंजाब: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अमृतसर में अकाल तख्त पर किसान कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में अरदास (प्रार्थना) आयोजित की। pic.twitter.com/hU311g86Wn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम दिखा। गौतम बुद्ध द्वार के पास किसान आंदोलन के कारण नोएडा-लिंक रोड पर स्थित चिल्ला बॉर्डर पर आवाजाही बंद कर दी गई है। दिल्ली जाने के लिए नोएडा-लिंक रोड की बजाय DND का उपयोग करें।
नोएडा: दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक ज़ाम दिखा।
गौतम बुद्ध द्वार के पास किसान आंदोलन के कारण नोएडा-लिंक रोड पर स्थित चिल्ला बॉर्डर पर आवाजाही बंद कर दी गई है। दिल्ली जाने के लिए नोएडा-लिंक रोड की बजाय DND का उपयोग करें: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस pic.twitter.com/2KzS8JmtZ0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों ने सिंघु बॉर्डर के पास गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में किसानों से मुलाकात की और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों ने सिंघु बॉर्डर के पास गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में किसानों से मुलाकात की और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। #FarmersProtest pic.twitter.com/HGeUjYkOoY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हैं। किसानों का मुद्दा और संघर्ष बिल्कुल जायज़ है। शुरू-शुरू में जब किसान बॉर्डर पर आए थे तो केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस ने हमसे दिल्ली के 9 स्टेडियम को जेल बनाने की इजाजत मांगी थी।
हम किसानों की सभी मांगों का समर्थन करते हैं। किसानों का मुद्दा और संघर्ष बिल्कुल जायज़ है। शुरू-शुरू में जब किसान बॉर्डर पर आए थे तो केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस ने हमसे दिल्ली के 9 स्टेडियम को जेल बनाने की इजाजत मांगी थी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल https://t.co/xqXKQtv1vw pic.twitter.com/Cyh1utZ89w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
फरीदकोट के ज़िला प्रधान बिंदर सिंह गोले वाला ने कहा कि कल बंद में सभी हमारा समर्थन कर रहे हैं। सभी अपने आप बाज़ार बंद करने के लिए कह रहे हैं सभी लोग इस बंद के लिए तैयार हैं वे जानते हैं कि किसान सही है इसलिए वो हमारा समर्थन कर रहे हैं। बंद के दौरान जरूरी सेवाएं पर छूट होगी।
कल बंद में सभी हमारा समर्थन कर रहे हैं। सभी अपने आप बाज़ार बंद करने के लिए कह रहे हैं सभी लोग इस बंद के लिए तैयार हैं वे जानते हैं कि किसान सही है इसलिए वो हमारा समर्थन कर रहे हैं। बंद के दौरान जरूरी सेवाएं पर छूट होगी: फरीदकोट के ज़िला प्रधान बिंदर सिंह गोले वाला #पंजाब https://t.co/WRE8SJRJpr pic.twitter.com/2oUVvDcDRO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर( यूपी-दिल्ली बॉर्डर) पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किसानों को आज यहां 10 दिन हो गए हैं।
कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर( यूपी-दिल्ली बॉर्डर) पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है।
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए किसानों को आज यहां 10 दिन हो गए हैं। #FarmersProtest pic.twitter.com/3yTaIIHpE5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
AAP के सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी की तरफ से भारत बंद को पूरा समर्थन है। मंडी वालों ने भी फैसला किया है कि दिल्ली की सारी मंडियां भी बंद रहेंगी। इस बंद को दबाव की तरह न देखा जाए, हमारे किसानों के प्रति सम्मान के भाव की तरह की तरह से सब लोगों को दुकानें बंद करनी चाहिए।
पार्टी की तरफ से भारत बंद को पूरा समर्थन है। मंडी वालों ने भी फैसला किया है कि दिल्ली की सारी मंडियां भी बंद रहेंगी। इस बंद को दबाव की तरह न देखा जाए, हमारे किसानों के प्रति सम्मान के भाव की तरह की तरह से सब लोगों को दुकानें बंद करनी चाहिए: सौरभ भारद्वाज, AAP pic.twitter.com/sbq3cISSkT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास से रवाना हुए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास से रवाना हुए। https://t.co/H3Z9XJGawa pic.twitter.com/hL62feZ6RZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है।
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है। #FarmersProtest pic.twitter.com/B7TZpfJ8Cc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जिला प्रधान के लखविंदर सिंह ने कहा कि सभी जगह के लोग किसान आंदोलन में कूद पड़े हैं, ये लड़ाई इंसानियत की है। ये जन
आंदोलन है, ये लड़ाई लोग जीतेंगे।
सभी जगह के लोग किसान आंदोलन में कूद पड़े हैं, ये लड़ाई इंसानियत की है। ये जनआंदोलन है, ये लड़ाई लोग जीतेंगे: लखविंदर सिंह, किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के ज़िला प्रधान #FarmLaws https://t.co/sV9uSyYwrP pic.twitter.com/1WOsdSKiBN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी जाएंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सिंघु बॉर्डर जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी जाएंगे। मुख्यमंत्री सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए गईं तैयारियों का जायज़ा लेंगे। #FarmersPortest pic.twitter.com/J7wkZiMUka
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने किसान यूनियनों द्वारा 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा, कृषि से सम्बंधित तीन नये कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश भर में किसान आन्दोलित हैं व उनके संगठनों ने दिनांक 8 दिसम्बर को ’भारत बंद’ का जो एलान किया है, BSP उसका समर्थन करती है।
कृषि से सम्बंधित तीन नये कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश भर में किसान आन्दोलित हैं व उनके संगठनों ने दिनांक 8 दिसम्बर को ’भारत बंद’ का जो एलान किया है, BSP उसका समर्थन करती है: बसपा प्रमुख मायावती pic.twitter.com/CMDlvT4JD3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर(दिल्ली-हरियाणा) पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है।
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर(दिल्ली-हरियाणा) पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है।
केंद्र सरकार 9 दिसंबर को किसानों के साथ छठे दौर की वार्ता करेगी। #FarmersPortest pic.twitter.com/XhWAKsZC3S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020