News Room Post

Gujarat Municipal Election 2021: गुजरात पंचायत चुनाव में BJP ने बजाया डंका, किसान आंदोलन का नहीं पड़ा कोई असर

गांधीनगर। गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मंगलवार को मतगणना हो रही है और रुझानों से पता चला कि अधिकांश क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी का खस्ताहाल होते दिख रहा है। बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के अनुसार, रविवार को हुए गुजरात के 81 नगर निकायों, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के चुनावों में लगभग 64 प्रतिशत मतदान हुआ था। इनमें से 81 नगरपालिकाओं में 58.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 31 जिला पंचायतों में 65.80 प्रतिशत और 231 तालुका पंचायतों में 66.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन सभी स्थानीय निकायों में औसत मतदान प्रतिशत लगभग 63.74 प्रतिशत था। 81 नगरपालिकाओं के 680 वाडरें में 2,720 सीटों, 31 जिला पंचायतों में 980 सीटों और 231 तालुका पंचायतों में 4,773 सीटों यानि कि कुल 8,473 सीटों पर मतदान हुआ। इनके लिए राज्य में 36,008 बूथ बनाए गए थे।

वहीं शुरुआती रुझानों में भाजपा का डंका बजते दिख रहा है। अभी तक आए रुझानों में भाजपा को जीत मिलती दिख रही है। नगरपालिका- 2720 / 904 -भाजपा – 672 , कांग्रेस – 203, आप – 22 , अन्य – 7

ज़िला पंचायत – 980 / 265- भाजपा – 187, कांग्रेस- 65, आप – 2, निर्दलीय- 11

तहसील पंचायत – 4774/919- भाजपा- 718, कांग्रेस – 177, आप – 18, निर्दलीय- 6

वहीं मतगणना के पहले 2 घंटों में 81 नगरपालिकाओं में से 5 के परिणाम आ चुके हैं। इनमें से 4 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है और 1 सीट पर जीत दर्ज कराते हुए कांग्रेस ने अपना खाता खोला है। वहीं 31 जिलों में से जिन 5 के रिजल्ट आए हैं, वहां भी 4 में भाजपा और 1 में कांग्रेस जीती है। तालुका पंचायतों की बात करें तो 231 तालुका पंचायतों में से 15 के परिणाम आए हैं। इनमें से 13 में भाजपा की और 2 में कांग्रेस ने जीत का झंडा गाड़ा है।

इसी बीच जूनागढ़ तालुका पंचायत में जीत दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपना खाता खोल लिया है। गिर-सोमनाथ जिले की तहसील कोडिनार में तो भाजपा के उम्मीदवार को केवल एक वोट से जीत हासिल हुई है।

Exit mobile version