News Room Post

Opinion Poll: अगर आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए तो किसकी बनेगी सरकार, कौन मारेगा बाजी? सर्वे ने चौंकाया

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद महाविकासअघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। भाजपा ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाकर सबको चकित कर दिया था। वहीं देवेंद्र फडणवीस को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया। इसके बाद से महाराष्ट्र में लगातार सियासी संग्राम देखने को मिल रहा है। इसी बीच ZEE NEWS ने MATRIZE के साथ महाराष्ट्र की जनता का मूड भापने के लिए एक सर्वे किया है। करीब 36 हजार से अधिक लोगों की राय इस सर्वे के जरिए जानने की कोशिश की गई है। इस सर्वे में यह भी जानने की कोशिश की अगर अभी राज्य में विधानसभा चुनाव होते है तो किसकी सरकार बनेगी। इस सर्वे में ये जानने का प्रयास किया गया है कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों में किसको कितनी सीटें प्राप्त हो सकती है।

बता दें कि महाराष्ट्र में साल 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जानकारी के लिए बता दें कि महाविकास अघाड़ी की सत्ता छिनने के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना शिंदे खेमे के सत्ता में आने का एक वर्ष इसी माह भी पूरा होने जा रहा है। चलिए बताते है कि आखिर महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के करीब एक साल होने पर लोगों की क्या राय है? शिवसेना में हुए बंटवारे पर लोगों की राय है और साथ ही आज राज्य में विधानसभा चुनाव करवाए जाए तो जनता को किसका साथ मिलेगा?

बता दें कि MATRIZE के इस सर्वे में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलते दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 12-131 सीटें मिल सकती है। एकनाथ शिंदे शिवसेना गुट को 44-54 सीटें प्राप्त हो सकती है। यानि की 288 विधानसभा सीटों में भाजपा गठबंधन आराम से सरकार बना सकती है।

भाजपा गठबंधन को 165-185 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा महाविकास अघाड़ी गठबंधन को झटका मिलते दिखाई दे रहा है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना को महज 8 से 18 सीट मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को 39-49, एनसीपी को 41-51 सीटें मिल सकती है, जबकि मनसे 02-05 और अन्य के खाते में 12-22 सीटे जा सकती है।

वहीं वोट शेयर की बात करें तो इस सर्वे में भाजपा को 30.2%, शिंदे शिवसेना गुट को 16.2%, उद्धव की शिवसेना को 9.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस को 14.3 फीसदी, 11.1%, मनसे 2.8 % और अन्य को 16.2 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। इसके अलावा सर्वे में सीएम के तौर पर एकनाथ शिंदे का कामकाज कैसा रहा है? इसको लेकर लोगों की राय जानने की कोशिश की गई है। जिसमें 50.9 फीसद लोगों ने बहुत बेहतर बताया है, जबकि संतोषजनक 26.5 %, बेहद खराब 17.3% बताया है।

जानिए, सीएम फेस के लिए जनता की पहली पसंद कौन है?

 

Exit mobile version