News Room Post

Congress In Dock Over Nehru: ‘अमेरिका में जवाहरलाल नेहरू ने 45 मिनट में दिए थे 257 सवालों के जवाब’, कांग्रेस प्रवक्ता के दावे की खुली पोल तो उड़ी हंसी

jawahar lal nehru

नई दिल्ली। कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के वक्त राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2 सवालों का जवाब देने के मामले में निशाना साधा था। रागिनी नायक ने ट्विटर पर दावा किया था कि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू जब 1956 में अमेरिका के दौरे पर गए थे, उस वक्त उन्होंने 45 मिनट में मीडिया के 257 सवालों का जवाब दिया था। रागिनी नायक के इस दावे की पोल एक यूजर ने खोल दी है। @BefittingFacts नाम के यूजर ने गुणा गणित कर बताया है कि रागिनी नायक का ये दावा एक तो सवाल और जवाब के वक्त के गणित से ही गलत है। साथ ही उसने दस्तावेजी सबूत भी दिया है कि नेहरू ने कितने सवालों के जवाब दिए थे।

ट्विटर यूजर बेफिटिंग फैक्ट्स ने रागिनी के दावे वाले ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा कि 45 मिनट यानी 2700 सेकेंड। यानी नेहरू जी ने औसतन हर सवाल का जवाब देने में 10.5 सेकेंड लगाए। यूजर ने रागिनी नायक पर तंज कसते हुए लिखा है कि क्या आप अपनी डिग्री दिखाएंगी? इसके आगे यूजर ने रागिनी नायक के लिए अगला ट्वीट लिखा है कि उस प्रेस कॉन्फ्रेंस की ट्रांसस्क्रिप्ट ये रही। क्या आप सवालों की संख्या की गिनती कर सकती हैं? यूजर ने जो सबूत दिया है, उसके मुताबिक जवाहरलाल नेहरू से 257 नहीं, सिर्फ 36 सवाल पूछे गए थे।

बेफिटिंग फैक्ट्स की तरफ से कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक के दावे की पोल खोलने के बाद तमाम और यूजर्स भी तंज कसने लगे। उन्होंने अलग-अलग तरीकों से चुटकी ली। यूजर्स ने क्या कहा, ये आप ऊपर दिए गए दोनों ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में जाकर पढ़ सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में जब भी राष्ट्रपति के साथ किसी दूसरे देश का नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है, तो दोनों से सिर्फ 2-2 सवाल पूछने का ही नियम है। इससे ज्यादा सवाल नहीं पूछे जा सकते।

Exit mobile version