News Room Post

CWC की बैठक में फैसला, जून तक मिलेगा कांग्रेस को नया पार्टी प्रमुख

नई दिल्ली। किसानों और केंद्र के बीच ग्यारहवें दौर की बैठक से पहले, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को दिल्ली में हुई। कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव इसी साल जून में कराया जाएगा। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए दी। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति ने निर्णय लिया है कि जून 2021 तक निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाएगा। बता दें कि फिलहाल सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। गौरतलब है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी शिकस्त मिली थी जिसके बाद उस वक्त अध्यक्ष पर विरजमान राहुल गांधी ने पद छोड़ दिया था। उसके बाद पार्टी ने सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाया था।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहने का निर्णय किया। इसे लेकर हमने प्रस्ताव पास किया है। कार्यसमिति ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए ऊपर से नीचे के स्तर तक की कार्ययोजना तैयार की।

Exit mobile version