News Room Post

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम, भारत में राम राज्य

अयोध्या में लगभग 70 एकड़ में बनने जा रहे श्रीराम मंदिर का 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है, लगभग 500 वर्षों की कठिन तपस्या के उपरांत श्रीराम को उनकी ही अयोध्या में एक स्थाई स्थान मिला है। भारत का दुर्भाग्य था जहां मुगल आक्रांताओं ने राम मंदिर के ऊपर विवादित बाबरी मस्जिद का निर्माण कर राम भक्तों पर कुठाराघात किया था। सन् 1991 में कारसेवकों द्वारा उस कलंकित विवादित मस्जिद का नामों निशान मिटाकर अपने रामलला को मुक्त किया, उसी बीच कई रामभक्तों के उपर गोलियां चलाई गई।
22 जनवरी 2024 का दिन भारत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज़ किया जाने वाला है। 22 जनवरी को क्या-क्या खास रहने वाला है, आइए एक नजर डालते है..

1. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी, इसके बाद भगवान को विशेष भोग लगाया जाएगा, जिसमें ननिहाल के चावल और ससुराल का मेवा शामिल होगा।

2. ननिहाल छत्तीसगढ़ से तीन हजार क्विंटल चावल अयोध्या आएगा ये अब तक की सबसे बड़ी चावल की खेप होगी, जो अयोध्या पहुंचेगी। इसे छत्तीसगढ़ के जिलों से एकत्र किया गया है।

3. भगवान राम की ससुराल नेपाल के जनकपुर से वस्त्र, फल और मेवा 5 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। इसके अलावा उपहारों से सजे 1100 थाल भी होंगे।

4. नेपाल से आभूषण, बर्तन, कपड़े और मिठाइयों के अलावा भार भी आएगा, जिसमें 51 प्रकार की मिठाइयां, दही, मक्खन और चांदी के बर्तन शामिल होंगे।

5. उत्तर प्रदेश के एटा जिले से रामलला के दरबार में अष्टधातु का 2100 किलो का घंटा पहुंचेगा। दावा किया जा रहा है कि यह देश का सबसे बड़ा घंटा होगा, जिसकी लागत 25 लाख रुपये है। इसे बनाने में 400 कर्मचारी जुटे हुए हैं।

6. यूपी के एटा से अयोध्या पहुंच रहे घंटे की चौड़ाई 15 फुट और अंदर की चौड़ाई 5 फुट है। इसका वजन 2100 किलो है। इसे बनाने में एक साल का समय लगा है।

7. प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुजरात के वडोदरा से 108 फीट लंबी अगरबत्ती अयोध्या भेजी जा रही है, जो बनकर तैयार है। इसे पंचगव्य और हवन सामग्री के साथ गाय के गोबर से बनाया गया है। इसका वजन 3500 किलो है।

8. वडोदरा से अयोध्या पहुंच रही इस अगरबत्ती की लागत पांच लाख से ऊपर है। इसे तैयार करने में 6 महीने का समय लगा है।

9. इस अगरबत्ती को वड़ोदरा से अयोध्या के लिए 110 फीट लंबे रथ में भेजा जाएगा। अगरबत्ती बनाने वाले विहा भरवाड़ ने बताया कि एक बार इसे जलाने पर ये डेढ़ महीने तक लगातार जलती रह सकती है।

10. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान की चरण पादुकाएं भी वहां पर रखी जाएंगी। फिलहाल, ये पादुकाएं देशभर में घुमाई जा रही हैं। पादुकाएं 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी। इन्हें हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने तैयार किया है।

11. श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने इन श्रीराम पादुकाओं के साथ अयोध्या की 41 दिनों की परिक्रमा की थी। इसके बाद इन पादुकाओं को रामेश्वरम से बद्रीनाथ तक सभी प्रसिद्ध मंदिरों में ले जाया जा रहा है और विशेष पूजा की जा रही है।

विश्व हिंदू परिषद का योगदान :

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख घटक विश्व हिंदू परिषद की ओर से सम्पूर्ण भारत वर्ष मे 22 जनवरी के उपलक्ष पर महीनों दिन पहले से ही कई योजनाएं बनने लगी है, गली से मोहल्ले, नगर से ज़िलें और विभाग से प्रांत स्तर के कार्यक्रम को नियोजित किया जाने लगा है। हर क्षेत्र के मंदिर और मठो को 22 जनवरी के दिन राममय करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है, जिसमे हर सामुदाई एवं वर्ग के व्यक्तियों को निमंत्रण देकर कार्यक्रम में राम निमित्त जोड़ने का अनूठा प्रयास है।

विश्व हिंदू परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल एवं अनेका अनेक संतों, सनातनी युवाओं का सम्पूर्ण जीवन राम मंदिर निर्माण को स्थापित करने हेतू समर्पित हो गया, तब जाकर आज राम लला का मंदिर का निर्माण आज अयोध्या मे संभव हो सका है। “सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वही बनाएंगे” हुआ सफल।

जब आततायों द्वारा राम जन्मभूमि पर नाज़ायज कब्ज़ा कर बाबरी मस्जिद का निर्माण कर दिया गया और पूर्व की सभी सरकारें इस मुद्दे से पल्ला झाड़ती रही, राष्ट्रभक्तों ने यह षड्यंत्र को समझा और उसी दिन शपथ ली की राम का मंदिर नर्मित कर ही उन हुतात्मों को शांति प्राप्त हो सकेगी जिन्होंने इसके निमित्त अपना सर्वस त्याग किया एवं अपने प्राणों को राम के लिए न्योछावर कर दिया।

आज जब राम मंदिर बनना प्रारम्भ हो चुका है फिर भी आज एक ऐसा वर्ग विशेष है जो बहुसंख्यक समाज का इसमें खुकर विरोध कर रहा है। जब राम मंदिर के लिए ज़मीन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गयी तो वही पर मस्जिद बनने हेतु भी करीब पांच एकड़ जमीन तथा कथित अल्पसंख्यक समाज को भी दी गयी। यह न्यायसंगत तो नहीं था चूकी अयोध्या की राम जन्मभूमि सम्पूर्ण रूप से आराध्य राम की ही थी, फिर भी पांच एकड़ ज़मीन दे देना कही से भी उचितपूर्ण नहीं था फिर भी सनातनी समाज ने इसका स्वागत किया। यह प्रश्न उठता है कि यदि वक़्फ़ बोर्ड के साथ ऐसा कदाचित होता तो क्या वक़्फ़ बोर्ड सनातनी समाज को रियायत मे उस पांच एकड़ का कुछ कन्मा भी देती! क्या आज जो मस्जिद पांच एकड़ में यह कहकर बनाया जा रहा है कि एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। उसमें जिहाद, उन्माद, और इस्लामीकरण भी उस स्तर का नहीं होगा, प्रभु की नगरी में एक और पाकिस्तान बसने जा रहा है! प्रश्न बहूल हैं।

सीतराम एवं राम दरबार की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम में राम जन्मभूमि न्यास की और से सभी क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया गया। परन्तु उस निमंत्रण को भाजपा को छोड़ सभी राजनैतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने या (इंडी गठबंधन) ने यह कहकर अस्वीकार कर दिया कि वो सेक्युलर हैं, परन्तु बात यह है कि अगर इंडी गठबंधन का कोई भी नेता रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में जाता है तो उनका तथा कथित अल्पसंख्यक वोट बैंक नाराज हो जाएगा, परन्तु यही सब नेता आने वाले समय मे पांच एकड़ में बनने जा रही मस्जिद में धूनी चादर चढ़ाने जाते हुए आप सभी को दिख जाएंगे। चूकि जिनके लोग सनातन धर्म को मलेरिया कहें, कुछ लोग सनातन धर्म को छलावा कहें, उनके बाबा घांधी चुनावी मेंढक की भाती यग्योपवित धारण कर अपने आपको सनातनी बताते, फिर चुनाव उपरांत यग्योपवित को ताक पर रख दें, यह सब कार्यक्रम नवीन नहीं पूर्व मे भी इसी प्रकार का छलावा कर 70 वर्ष इन्होंने भारत को रूपांत्रित अंग्रेज के तौर पर लूटा खसोटा है।

इतने सब के उपरांत भी भारत को एवं भारतीय समाज को साथ रखकर ले चलने वाली विचारधारा की वैश्विक स्तर पर जीत हुई है, और राम की सौगंध को उस वैचारिक मत के मस्तानों ने धरातल पर उतार कर कई दिवंगत आत्माओं को परम श्रद्धंजलि अर्पित कर वर्तमान की एवं आने वाली पीढ़ी को अपने सत्य सनातन की ओजस्वी तेज को सौंपने का सफल प्रयास कर दिया है।

Exit mobile version