News Room Post

दिल्‍ली में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर सिंधिया का फूटा गुस्सा, पार्टी को दी ये नसीहत

हैरान करने वाली बात ये है कि कभी दिल्ली की सत्ता में लंबे समय तक काबिज रहने वाली कांग्रेस को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही हाल ही में खत्म हुए चुनावों में तो कांग्रेस का पहले मुकाबले और भी बुरा हाल रहा और वह 70 सीटों में से 63 पर अपनी जमानत जब्‍त करा बैठी।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी के अंदर ही कलह शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली चुनाव में मिली करारी शिकस्त को लेकर पार्टी की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं।

हैरान करने वाली बात ये है कि कभी दिल्ली की सत्ता में लंबे समय तक काबिज रहने वाली कांग्रेस को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही हाल ही में खत्म हुए चुनावों में तो कांग्रेस का पहले मुकाबले और भी बुरा हाल रहा और वह 70 सीटों में से 63 पर अपनी जमानत जब्‍त करा बैठी।

कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि दिल्‍ली का परिणाम बहुत निराशाजनक है। लिहाजा पार्टी में नई सोच और नई कार्यप्रणाली की बहुत सख्‍त जरूरत है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों के बाद कई राज्‍यों में ना सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि सरकार भी बनायी है।

यकीनन दिल्ली के पिछले दो विधानसभा चुनाव कांग्रेस के हिसाब से बुरे साबित हुए हैं। 2015 के बाद इस बार भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

Exit mobile version