News Room Post

मध्यप्रदेश में महिला कलेक्टर के थप्पड़ पर भिड़े दो पूर्व मुख्यमंत्री, तिरंगा यात्रा को लेकर हुआ बवाल

Madhya Pradessh women Officers

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में महिला कलेक्टर के थप्पड़ पर सियासी भूचाल आ गया है। मध्य प्रदेश में धारा 144 लागू होने के बावजूद तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर केस दर्ज किया गया है। साथ ही 2 आरोपियों पर अभद्रता का मामला भी दर्ज किया गया है। इसी दौरान राजगढ़ की महिला कलेक्टर ने एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ जड़ दिया था।

अब इस पूरे मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा है कि राजगढ़ में बीजेपी की गुंडागर्दी सामने आ गई है।

महिला जिला कलेक्टर और महिला एसडीएम अधिकारियों के साथ मारपीट की गई और उनके बाल खींचे गए। महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे अधिकारियों को जमकर लताड़ा। उन्होंने  तीखी टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने डिप्टी कलेक्टर से सवाल किया था कि किसके आदेश पर प्रदर्शनकारियों को पीटा गया। उन्होंने लिखा था कि “आज राजगढ़ में डिप्टी कलेक्टर साहिबा ने जिस बेशर्मी से CAA के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लताड़ा, घसीटा और चांटे मारे, उसकी निंदा मैं शब्दों में नहीं कर सकता।”

दरअसल, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में धारा 144 लागू है। इसके बावजूद मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गयी थी। इस दौरान प्रशासन प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहा था और उन्हें रास्ते से हटा रहा था। इस बीच डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने लगीं।

इस पूरे मामले को लेकर 150 लोगों पर (तिरंगा यात्रा निकालने पर) केस दर्ज किया गया है। इनमे से 12 आरोपी नामजद हैं।

Exit mobile version