News Room Post

Arunachal Pradesh: तवांग में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प, दोनों देश के कई जवान घायल

india and China

नई दिल्ली। भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अरूणाचल प्रदेश स्थित तंवाग में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। पूरी घटना 9 दिसंबर की बताई जा रही है। इस झड़प में दोनों ही सैनिकों के घायल होने की खबर प्रकाश में आई है। इस झड़प के दोनों ही देशों के सैन्य कमांडर ने फ्लैग मीटिंग भी की। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी दोनों ही देशों के सैनिक सीमा से पीछे हट गए हैं। ध्यान रहे, इससे पूर्व साल 2020 में भी भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें हमारे कई सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे। तब अरूणाचल प्रदेश के यांगसे में दोनों देश के बीच झड़प हुई थी।

इसके बाद भारतीय सैनिकों ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया था। जिसमें चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे। लेकिन, चीन ने अपने सैनिकों के मारे जाने की बात से इनकार किया था। जिसके बाद कई अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों ने चीन के इस झूठ का पर्दाफाश किया था। इतना ही नहीं, साल 2020 में एक ऐसा वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने देश के मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए दिखे थे।

आपको बता दें, अरूणाचल प्रदेश के तवांग में दोनों ही देशों के बीच झड़प हुई। जिसमें 6 सैनिकों के घायल होने की पुष्टि की है।

चीन इससे पहले भी कई मौकों पर चीन की तरफ से अरूणाचल प्रदेश पर दावा ठोका जा चुका है। दरअसल, अरूणाचल प्रदेश के कई हिस्सों को चीन अपना बताता है , जिसे लेकर वर्तमान में दोनों ही देशों के बीच विवादास्पद स्थिति बनी हुई है। यही नहीं, कई मौकों पर यह विवाद दोनों ही देशों के बीच हिसंक रूख भी अख्तियार होती हुई देखी गई है और वर्तमान में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है।

बहरहाल, अब जिस तरह का कदम चीनी सैनिकों की तरफ से उठाया गया है, उसे चीन की तिलमिलाहट बताया जा रहा है। हालांकि, ऐसा कोई भी संकेत नहीं था कि चीन की तरफ से ऐसा कोई भी कदम उठाया जा सकता है। इससे पहले बताया जा रहा था कि चीन और भारत के बीच रिश्ते अब दुरूस्त हो चुके हैं। लेकिन, हाल ही में चीन की तरफ से उठाया गया कदम इस बात की तस्दीक करने के लिए पर्याप्त है कि चीन भारत के खिलाफ कोई ना कोई ऐसी कारस्तानी करने में जुटा है, जिससे सैन्य मोर्चे पर भारत को क्षति पहुंचाई जा सकें।

Exit mobile version