News Room Post

दिल्ली परिवहन विभाग के दफ़्तर में लगी आग, विभाग से जुड़े दस्तावेज जलकर खाक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सिविल लाइंस स्थित दिल्ली परिवहन विभाग के एक कार्यालय में सोमवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कम से कम आठ गाड़ियां घटनास्थल के लिए भेजी गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आग लगने की सूचना सोमवार सुबह 8.38 बजे मिली। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। लेकिन विभाग की कई फाइलें इस आग में जलकर खाक हो गई। इस बात की सूचना परिवहन विभाग और फायर ब्रिगेड के सूत्रों से भी मिली है।  जैसे ही इस आग की खबर लोगों तक पहुंची अपनों समेत विपक्षी भी केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाने लगे। आरोप लगाने वालों का कहना है कि सरकार ने परिवहन विभाग में हुए घोटालों को छिपाने के लिए खुद ही आग लगवाई है। आरोप लगाने वालों में आप के बागी नेता कुमार विश्वास, कपिल मिश्रा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी हैं।Delhi Transport Department office fire

मनोज तिवारी ने इसे षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने लिखा, षड्यंत्र की बू .. साजिश हो सकती है अरविंद केजरीवाल की अपनी नाकामियों को छुपाने की … मौत की तार लोगों की जान ले रही है दिल्ली में और सरकारी दफ़्तर के अपने कच्चे चिट्ठे जला बच नहीं पाएंगे अब .. बताना जी क्यूं एक भी बस नहीं खरीद पाए आज तक और अब दस्तावेज सब जला दिया?


इस आग को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता रहे हिंदी के मशहूर कवि कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी प्रशासित दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। वहीं कांग्रेस नेता कीर्ति झा आजाद ने भी आम आदमी पार्टी पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि आप के कार्यकर्ता दिल्ली में आग लगवा रहे हैं।


कवि कुमार विश्वास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि सबूत जलने लगे हैं गुनाहगारों के। बता दें कि जिस विभाग में ये आग लगी है वो दिल्ली के परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आता है। गोपाल राय इस विभाग के मुखिया हैं। वहीं अभी दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गलहोत हैं।


इसको लेकर कांग्रेस नेता कीर्ति झा आजाद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आग लगवा रहे हैं अरविंद केजरीवाल चुनाव में हार के डर से तथाकथित घोटाले को छुपाने के लिए चुनाव से पहले दस्तावेज मिटा रहा है कांग्रेस की सरकार आएगी और इसकी हम जांच करवाएंगे।


आम आदमी पार्टी से भाजपा में गए कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है, हारती हुई सरकार घोटालों के निशान मिटाने में लगी है, ट्रांसपोर्ट विभाग केजरीवाल का सबसे भ्रष्ट विभाग रहा है। कपिल मिश्रा ने कहा कि फाइलों को जलाकर मायूसी साफ दिख रही है। यह संकेत देता है कि केजरीवाल यह चुनाव हार रहे हैं।
सोमवार सुबह को दिल्ली के परिवहन विभाग मुख्यालय में आग लग गई। ये आग सुबह 9 बजे सर्वर रूम में लगी। इस आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

Exit mobile version