नई दिल्ली। कृषि बिल (New Farm law) के विरोध में किसानों का विराध प्रदर्शन (Farmers Protest) मंगलवार को भी जारी है। आज प्रदर्शन का 6वां दिन है। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर किसान अभी भी डटे हुए हैं। हालांकि आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान संगठनों के नेताओं को बातचीत के लिए मंगलवार को दोपहर 3 बजे बुलाया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की तरफ से तीन दिसंबर के बजाय एक दिसंबर को किसान नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। ये बातचीत दोपहर तीन बजे विज्ञान भवन में शुरु हो रही है। बताया जा रहा है कि ठंड और कोरोना महामारी की कठिनाइयों को देखते हुए सरकार ने किसान संगठनों से जल्दी वार्ता करने का फैसला लिया है।
अपड़ेट–]
किसानों को समर्थन देने सिंधू बॉर्डर पर पहुंची शाहीन बाग की ‘दादी’ को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Delhi: Police detain Shaheen Bagh activist Bilkis Dadi who reached Singhu border (Delhi-Haryana border) to join farmers' protest. https://t.co/UTnTit1oso pic.twitter.com/34lCCtXy5u
— ANI (@ANI) December 1, 2020
दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ किसान नेताओं की बैठक चल रही है।
दिल्ली: विज्ञान भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ किसान नेताओं की बैठक चल रही है। #FarmersProtests pic.twitter.com/9IZ2trKqoW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसान नेताओं के साथ बैठक करने के लिए विज्ञान भवन पहुंचे।
दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसान नेताओं के साथ बैठक करने के लिए विज्ञान भवन पहुंचे। #FarmersProtests pic.twitter.com/y7bLydqqET
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, “हम लोग समाधान करने के लिए चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।” साथ ही उन्होंने बताया कि बैठक में सोमप्रकाश, पीयूष गोयल और बाकी अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे।
दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने आवास से रवाना हुए। कृषि मंत्री ने कहा, “हम लोग समाधान करने के लिए चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।” #FarmerProtest pic.twitter.com/vQVN2Wr3Pg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
किसान नेता विज्ञान भवन पहुंच गए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया है।
Delhi: Farmer leaders reach Vigyan Bhawan; Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar has called them for talks.#FarmLaws pic.twitter.com/ZeygQ7ErZo
— ANI (@ANI) December 1, 2020
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए। किसान इस देश का अन्नदाता है। पिछले 1 हफ्ते से किसान सड़कों पर पड़ा है। दिल्ली के चारों तरफ लाखों किसान, मजदूर, माताएं-बहनें और बच्चे बैठे हैं परन्तु अहंकारी मोदी सरकार बात को तैयार नहीं थी, अब कम से कम बातचीत का न्योता तो दिया।
देर आए दुरुस्त आए। किसान इस देश का अन्नदाता है। पिछले 1 हफ्ते से किसान सड़कों पर पड़ा है। दिल्ली के चारों तरफ लाखों किसान, मजदूर, माताएं-बहनें और बच्चे बैठे हैं परन्तु अहंकारी मोदी सरकार बात को तैयार नहीं थी, अब कम से कम बातचीत का न्योता तो दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस pic.twitter.com/YvHPhkoX98
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
35 किसान नेता सिंघु बॉर्डर से निकल चुके हैं। कुल तीन लोगों के ग्रुप में करीब 35 लोग बातचीत के लिए जाएंगे। बता दें कि सरकार की ओर से किसानों के साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में बातचीत होगी।
दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार ने हमारे ऊपर तीन काले कानून थोप दिए।”
दिल्ली: बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार ने हमारे ऊपर तीन काले क़ानून थोप दिए।” #FarmerProtest pic.twitter.com/CX0yLwg6t7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच पहुंचे।
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच पहुंचे। #FarmersProtests pic.twitter.com/85wesas0cr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
किसान आंदोलन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के घर हो रही बैठक खत्म हो गई है।
Delhi: Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar leaves from the residence of BJP President JP Nadda
A meeting over farmers’ protest was being held at the BJP President’s residence pic.twitter.com/PXDApyve0A
— ANI (@ANI) December 1, 2020
गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के विरोध प्रदर्शन पर बैठक करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के आवास पहुंचे।
दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के विरोध प्रदर्शन पर बैठक करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के आवास पहुंचे। #FarmersProtest pic.twitter.com/4vRuhDz8Dy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बैरिकेडिंग को हटाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया।
#WATCH दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बैरिकेडिंग को हटाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया। #FarmersProtest pic.twitter.com/1GMpTKcdXx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर(दिल्ली-हरियाणा) पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर(दिल्ली-हरियाणा) पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। #FarmersProtest pic.twitter.com/Ysn0k0vRLH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020
किसानों की समस्याओं पर सरकार से बातचीत के लिए आमंत्रण मिलने के बाद किसान संगठन जल्द ही इस पर फैसला लेंगे। इसके लिए पंजाब के किसान संगठनों की बैठक शुरु हो गई है। इसमें सरकार के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श होगा।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ”अन्नदाता सड़कों-मैदानों में धरना दे रहे हैं और ‘झूठ’ टीवी पर भाषण! किसान की मेहनत का हम सब पर कर्ज है। ये कर्ज उन्हें न्याय और हक देकर ही उतरेगा, न कि उन्हें दुत्कार कर, लाठियां मारकर और आंसू गैस चलाकर। जागिए, अहंकार की कुर्सी से उतरकर सोचिए और किसान का अधिकार दीजिए।
अन्नदाता सड़कों-मैदानों में धरना दे रहे हैं,
और
‘झूठ’ टीवी पर भाषण!किसान की मेहनत का हम सब पर क़र्ज़ है।
ये क़र्ज़ उन्हें न्याय और हक़ देकर ही उतरेगा, न कि उन्हें दुत्कार कर, लाठियाँ मारकर और आंसू गैस चलाकर।
जागिए, अहंकार की कुर्सी से उतरकर सोचिए और किसान का अधिकार दीजिए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 1, 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर(दिल्ली-हरियाणा) पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार ने आज दोपहर 3 बजे किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है।
कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर(दिल्ली-हरियाणा) पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार ने आज दोपहर 3 बजे किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है। #FarmersProtest pic.twitter.com/qqst6iVD2q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2020