News Room Post

उज्जैन में विकास दुबे की गिरफ्तारी को प्रायोजित सरेंडर बताकर भाजपा पर निशाना साध रहे दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, यह तो उत्तरप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेंडर लग रहा है।

digvijay singh

भोपाल। उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए है और कहा है कि विकास का प्रायोजित सरेंडर है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, “यह तो उत्तरप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेंडर लग रहा है। मेरी सूचना है कि मध्यप्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है। जय महाकाल।”


ज्ञात हो कि विकास दुबे पर पिछले दिनों कानपुर के बिकरु गांव में आठ पुलिस जवानों की हत्या करने का आरोप है। उसके बाद से उत्तरप्रदेश पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी थी। उसने गुरुवार की सुबह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।


इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने इस मामले को लेकर कई और ट्वीट किए हैं।

Exit mobile version