News Room Post

इतना ऊंचा बनाएंगे कि इस्लामाबाद से नजर आएगा राम मंदिर!

नई दिल्ली। रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने राम मंदिर को लेकर एक बेहद दिलचस्प बात कह दी है। उन्होंने अयोध्या में विश्व का सबसे ऊंचा और भव्य राम मंदिर बनाने की मांग की है। वेदांती ने इंदौर में कहा कि एक हजार एक सौ ग्यारह फिट ऊंचा मंदिर बनना चाहिए जो कि इस्लामाबाद से नजर आए।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है, कि राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य सभी की भावनाओं को ध्यान रखते हुए विश्व के सबसे भव्य राम मंदिर का निर्माण करेगें। वेदांती महाराज राम मंदिर विवाद में मुख्य गवाह भी रहे हैं। उन्होंने वाल्मिकी रामायण के आधार पर भगवान राम के जन्म और अस्तित्व के प्रमाण दिए थे।

वेदांती महाराज ने राममंदिर ट्रस्ट से खुद के दूर रहने की वजह भी बताई। उनका कहना है कि वे राजनीति से भी जुड़े रहे हैं। इस वजह से राम मंदिर ट्रस्ट में उन्हें स्थान नहीं मिला है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सबसे जटिल समस्या का जन भावना के अनुरुप हल निकाला है।

रामविलास वेदांती ने तारीख के भी संकेत दिए। उन्होंने बताया कि अब मंदिर का निर्माण भी भव्य होगा। 2024 तक राम मंदिर का पूर्ण निर्माण संभव नहीं है। लेकिन 2024 के चुनाव तक मंदिर का पूरा प्रारुप बनकर तैयार हो जाएगा।

Exit mobile version