News Room Post

Basil Seeds Benefit: सेहत के लिए खजाना है तुलसी के बीज, एक नहीं बल्कि मिलते हैं कई फायदे

Basil Seeds..

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में तुलसी का खास महत्व होता है। ऐसे में ज्यादातर हिंदुओं के घर में तुलसी का पौधा मिल ही जाता है। आयुर्वेदिक लिहाज से भी तुलसी को काफी गुणकारी माना जाता है। इसके पत्ते शरीर को स्वस्थ बनाने में सहायक होते है। इसके अलावा किसी तरह के संक्रमण को खत्म करना हो या फिर सूजन घटानी हो इसमें भी तुलसी के पत्तों को इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल अपनी चाय में भी करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी के पत्ते ही नहीं बल्कि इसके बीज भी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। जी हां, पाचन तंत्र को मजबूत बनाना हो, वजन घटाना हो, खांसी या फिर ठंड का इलाज सभी में तुलसी के बीजों का इस्तेमाल फायदा पहुंचाता है। तो चलिए जानते हैं तुलसी के बीच आपके शरीर को और क्या फायदे पहुंचाता है…

तनाव को करे दूर- जिन लोगों को तनाव की समस्या रहती है उन लोगों के लिए तुलसी के बीज काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इनका इस्तेमाल दिमाग से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं- तुलसी के बीजों में फ्लैवोनोइड्स और फेनोलिक पाया जाता है जो कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर इसके बीजों का काढ़ा बनाकर पीने से भी काफी फायदा होता है। आप चाहें तो तुलसी के बीजों को चाय में डालकर भी पी सकते हैं।

त्वचा को बनाए जवां- तुलसी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स यानि मुक्त कणों की वजह से होने वाले डैमेज को रोकने का काम करता है। इन फ्री रेडिकल्स के डैमेज होने की वजह से उम्र से पहले ही बुढ़ापे आने लगता है। ऐसे में तुलसी के बीज का इस्तेमाल खाने में अगर किया जाता है तो ये आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखता है।

पेट की समस्या दूर- जिन लोगों को पेट से जुड़ी कोई समस्या जैसे कब्ज, एसिडिटी या अपच रहता है तो उन लोगों को तुलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की अच्छे से सफाई करने का काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको तुलसी के बीजों को पानी में डालना है। जब इसके बीच पानी में फूल जाएंगे तो इसके ऊपर एक जिलेटिन की परत बन जाएगी। अब इसे पानी में डालकर पीने से पेट सही बना रहता है।

वजन घटाए- अगर आप मोटापे की समस्या के शिकार हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो आपको तुलसी के बीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। तुलसी के बीजों में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है और ये फाइबर से भरपूर होती है। इसके इस्तेमाल से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। आप तुलसी के बीजों को होममेड ग्रीन टी के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं इससे भी आपका वजन कम होता है।

Exit mobile version