News Room Post

Congress: कांग्रेस पार्टी में बड़ा उलटफेर, सुरजेवाला-मुकुल वासनिक को सौंपी नई जिम्मेदारी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष भी बदला

नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव और मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा इलेक्शन को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़ा उलटफेर किया है। दरअसल कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला और मुकुल वासनिक को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाया गया है, जबकि मुकुल वासनिक को गुजरात का प्रभारी महासचिव नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नोटिफिकेशन जारी करके दी है। पार्टी ने रघु शर्मा को हटाकर मुकुल वासनिक और जय प्रकाश अग्रवाल के स्थान पर सुरजेवाला को यह जिम्मेदारी दी है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है। वहीं अगले साल लोकसभा चुनाव होंगे। इससे पहले आज भाजपा ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट की पहली सूची जारी की है। पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें है।

अजय राय को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया

इसके अलावा कांग्रेस ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया है। कांग्रेस ने फिर से पूर्व विधायक अजय राय को  यूपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया है। अजय राय को बृजलाल खाबरी के स्थान पर यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में अजय राय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी रण में उतारा था। लेकिन दोनों ही बार अजय राय को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Exit mobile version