newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jyotish Upay for Holi: 100 साल बाद होली पर बन रहा ऐसा शुभ संयोग, इन चार ज्योतिष उपायों से चमक उठेगी किस्मत

Jyotish Upay for Holi: इस साल 24 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा और 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। ऐसे में 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी होगा। हालांकि इस चन्द्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जायेगा जिस कारण इसका सूतककाल भी भारत में मान्य नहीं होगा।

नई दिल्ली। सनातन धर्म में होली के त्योहार का बेहद खास महत्त्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन की जाती है फिर इसकी अगली सुबह रंग और गुलाल की होली खेली जाती है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जायेगा और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस साल होली पर सर्वोत्तम योग बन रहा है। मान्यताओं के अनुसार पूरे 100 वर्ष बाद होली पर ऐसा शुभ संयोग बन रहा है। इस बार होली के दिन 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। बता दें कि इस साल 24 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा और 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। ऐसे में 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी होगा। हालांकि इस चन्द्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जायेगा जिस कारण इसका सूतककाल भी भारत में मान्य नहीं होगा। लेकिन 100 साल बाद होली के अवसर पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने से अगर इससे जुड़े कुछ विशेष उपाय किये जाए तो ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा और आपके जीवन में सुख-समृद्धि और सौभागय लेकर आएगा।

चंद्रदेव की करें पूजा

होली के मौके पर इस साल चंद्रग्रहण का साया रहेगा हालांकि इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जायेगा जिस कारण ग्रहण का सूतक काल भी भारत में नहीं माना जायेगा। इस दिन आप चंद्रदेव को खुश करने के लिए उनके मंत्रों का जरूर जाप करें। इस दिन ऊं सों सोमाय नम: के मंत्रों का जाप करते हुए चंद्रदेव की पूजा कर उन्हें दूध अर्पण करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-सुविधा में बढ़ोतरी होती है।

दान का महत्व

होली के दिन चंद्रग्रहण का संयोग है। ऐसे में इस दिन चन्द्रमा से जुड़ी चीज़ जैसे दूध, चावल और सफेद वास्तुओं का दान आपके जीवन में सुख और शांति लेकर आएगा।


होलिका दहन के उपाय

होलिका दहन के मौके पर कुछ उपाय बेहद जरुरी माने जाते हैं। बनते काम बिगड़ रहे हैं, नेगेटिव ऊर्जा को खत्म करना है या नौकरी से रिलेटेड प्रॉब्लम खत्म करनी है तो होलिका दहन के दिन अपने सिर से 21 बार नारियल को उतारकर उसे होलिका की अग्नि में डालें। इसके साथ ही होलिका के स्थान पर जल, पान, फूल, नारियल और सुपारी अर्पित करें।

धन में वृद्धि के लिए करें इन मंत्रों का जाप

इस बार होली पर चंद्र ग्रहण के शुभ संयोग को देखते हुए अगर आप होली की रात ऊं नमो धनदाय और स्वाहा मंत्र का जाप करते हैं तो आपके जीवन में धन की कमीं दूर होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और धन लाभ होगा।