newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sheetala Ashtami 2021: शीतलाष्टमी पर इन उपाय को करने से दूर होंगे सभी संकट

Sheetala Ashtami 2021: शीतलाष्टमी (Sheetala Ashtami) आज मनाई जा रही है। इस दिन माता शीतला की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। ऐसे में अगर आप अपने जीवन से सभी संकट दूर करना चाहते हैं तो कुछ उपाय करने होंगे जिससे मां शीतला प्रसन्न हो आपको आशीर्वाद देंगी।

नई दिल्ली। शीतलाष्टमी (Sheetala Ashtami) आज मनाई जा रही है। इस दिन माता शीतला की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। ऐसे में अगर आप अपने जीवन से सभी संकट दूर करना चाहते हैं तो कुछ उपाय करने होंगे जिससे मां शीतला प्रसन्न हो आपको आशीर्वाद देंगी। साथ ही आज के दिन मां को बांसी भोजन का भोग लगाने की परंपरा है। साथ ही खुद भी बांसी भोजन खाना चाहिए और मां का आशीर्वाद लेना चाहिए। इसलिए इस दिन को बसौड़े (Basoda) के नाम से भी जाना जाता है।

sheetla mata

— शीतलाष्टमी के दिन माता शीतला स्नान आदि के बाद उनके मंत्रों का जप 108 बार करें। मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः।’ ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी।

— शीतलाष्टमी के दिन छोटा-सा चांदी का टुकड़ा लें और माता शीतला के मन्दिर जाकर माता को भेंट कर दें। ऐसा करने से मन की परेशानी और बेचैनी कम होगी।

— शीतलाष्टमी के दिन माता शीतला को खीर का भोग लगाना चाहिए। बाकी खीर को प्रसाद के रूप में बच्चों में बांट दें और थोड़ा स्वयं भी खा लें।

— अगर आप अपने जीवन में खुशियां लाना चाहते हैं, तो आज के दिन आप अपने घर के आस-पास किसी मंदिर में जाकर वहां की साफ-सफाई करने में अपना सहयोग दें।

— आज के दिन आपको शीतला माता के आगे घी का एक दीपक जलाना चाहिए और उनकी आरती का एक बार पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होगी।