newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astro Tips: आंखों को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ खत्म करता है जीवन की समस्याएं, आइये जानते हैं कैसे?

Astro Tips: काजल से आंखें बड़ी और सुंदर दिखती हैं। यही कारण है कि उन्हें आंखों में काजल लगाना बेहद प्रिय होता है। इसके अलावा बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए भी काजल का इस्तेमाल किया जाता है।

नई दिल्ली। काजल महिलाओं और लड़कियों के श्रृंगार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उसके बिना किसी भी सिंगार को अधूरा माना जाता है। काजल से आंखें बड़ी और सुंदर दिखती हैं। यही कारण है कि उन्हें आंखों में काजल लगाना बेहद प्रिय होता है। इसके अलावा बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए भी काजल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके इतर काजल से कई तरह के ज्योतिष उपाय भी किए जाते हैं। तो कौन से ऐसे ज्योतिष उपाय हैं जो इंसान के लिए लाभकारी आइये जानते हैं।

1.अगर आप अपने दुश्मनों से परेशान हैं, तो छोटे-छोटे चांदी के 5 सांप बनवाकर 21 दिनों तक लगातार उनपर काजल लगायें और उसके बाद उसे अपने बिस्तर के नीचे रख लें। ऐसा करने से दुश्मनों से छुटकारा मिलता है।

2.अगर आपके घर में रोज लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो शनिवार के दिन सुबह एक जटा वाला नारियल लें और उसे काले कपड़े में लपेट दें। अब इसके ऊपर काजल की 21 बिंदियां लगाकर घर के बाहर इसे लगा दें। परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा।

3. पांच ग्राम सुरमे की डली लेकर इसे शनिवार के दिन मिट्टी में दबा कर बिना पीछे देखे चले जाएं। ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं।

4.अगर आप पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या का प्रकोप है तो शनिवार के दिन एक शीशी में काला सुरमा लेकर शनि दोष से पीड़ित इंसान के सिर से लेकर पैरों तक 9 बार घुमा कर उसे किसी सुनसान जमीन में गाड़ दें। उसके साथ ही उस स्थान पर जमीन को खोदने वाला औजार भी गाड़ दें। ऐसा करने से शीघ्र अति शीघ्र शनि दोष से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही नौकरी और व्यापार संबंधी समस्याएं भी  दूर हो जाएंगी।